Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 Jul, 2025 ♦ 3:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»मनोरंजन»थ्रिलर किसी एक्टर के लिए एक परफेक्ट कैनवास बनाता है : बिपाशा
    मनोरंजन

    थ्रिलर किसी एक्टर के लिए एक परफेक्ट कैनवास बनाता है : बिपाशा

    Team JoharBy Team JoharAugust 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु को थ्रिलर प्रोजेक्ट्स करना बहुत पसंद है क्योंकि इसमें ड्रामा, एक्शन, रोमांस, डर सब कुछ बयां करने का मौका मिलता है। बिपाशा कहती हैं, “थ्रिलर किसी कलाकार के लिए एक परफेक्ट कैनवास का निर्माण करता है। इसमें ड्रामा, एक्शन, रोमांस, डर जैसे कई तरह के भावों को बयां करने को मिलता है जिसके चलते मुझे हमेशा से ही इस शैली ने अपनी ओर आकर्षित किया है।”

    वह आगे कहती हैं, “मेरा यह भी मानना है कि दर्शक भी इसे देखना पसंद करते हैं क्योंकि यह आपको एहसास दिलाता है कि आप भी उस कहानी में शामिल हैं, अपने दिमाग में उस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि मुझे अन्य शैलियां भी पसंद है, लेकिन थ्रिलर हमेशा से मेरे लिए खास रहा है और ‘डेंजरस’ और भी खास है। मुझे यह बात काफी अच्छी लगी कि मुझे इस प्रोजेक्ट पर करन (पति करन सिंह ग्रोवर) के साथ दोबारा काम करने को मिलेगा और विक्रम (भट्ट), भूषण (पटेल) और मीका (मीका सिंह) संग जुड़ने को मिलेगा।”

    बिपाशा की आगामी फिल्म ‘डेंजरस’ में करन सिंह ग्रोवर के अलावा सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी शामिल है। इसे विक्रम ने लिखा है और भूषण ने निर्देशित किया है।

    फिल्म को 14 अगस्त ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर जारी किया जाएगा।

    Bollywood bollywood gossip bollywood hindi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविद्युत जामवाल ने फिटनेस सीक्रेट शेयर किया
    Next Article हुमा कुरैशी ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर 2’ में अपने काम को याद किया

    Related Posts

    मनोरंजन

    ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ के पहले सीजन की विनर बनीं उर्फी जावेद और निकिता लूथर

    July 4, 2025
    ट्रेंडिंग

    ‘रामायण’ का फर्स्ट लुक आउट… जानें कब होगी रिलीज

    July 3, 2025
    मनोरंजन

    हनी सिंह का फेमस गाना ‘वन थाउजेंड माइल्स’ अब म्यूजिक वीडियो के रूप में होगा रिलीज

    June 29, 2025
    Latest Posts

    नगर थाना से चंद कदम दूर मुहर्रम जुलूस में दिखा ‘आग का खेल’, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ी धज्जियां

    July 6, 2025

    गिरीडीह में निकले मुहर्रम जुलूस में करंट से युवक की मौत, कई घायल…

    July 6, 2025

    शांति-सौहार्द के साथ निकला मुहर्रम जुलूस, या हुसैन – या हुसैन के नारों से गूंजती रही राजधानी

    July 6, 2025

    बिहार में मॉनसून की बेरुखी से गिर रहा भू-जल स्तर, गन्ना किसान परेशान

    July 6, 2025

    सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा

    July 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.