Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»डोरंडा में रहने वाले तीन पाकिस्तानी नागरिक को भेजा गया दिल्ली, केंद्र सरकार लेगी अब फैसला
    झारखंड

    डोरंडा में रहने वाले तीन पाकिस्तानी नागरिक को भेजा गया दिल्ली, केंद्र सरकार लेगी अब फैसला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2025Updated:April 28, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्चों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के डोरंडा में अपनी मां के साथ रह रहे तीन पाकिस्तानी नागरिकता के बच्चों को दिल्ली भेजा गया है। इन बच्चों को पाकिस्तान भेजने के बारे में जल्द निर्णय लिया जाएगा। तीनों बच्चों के साथ उनकी मां भी दिल्ली गई है। झारखंड पुलिस ने रविवार को तीनों पाकिस्तानी बच्चों को राजधानी ट्रेन से भेजा है। मालूम हो कि केंद्र सरकार ने यह निर्णय पहलगाम आतंकी हमले के बाद लिया है, जिसमें केंद्र सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को भारत देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा 27 अप्रैल से रद्द किए जाने के बाद लौटने की समय सीमा खत्म हो गयी है। झारखंड में भी 10 पाकिस्तानी नागरिक है। जिसमें चार पाकिस्तानी नागरिक राजधानी रांची में है।

    क्या है मामला : 

    झारखंड में 10 पाकिस्तानी नागरिक हैं, जिनमें से सात का लॉन्ग टर्म वीजा है। लॉन्ग टर्म वीजा में रांची में एक, हजारीबाग में एक, जमशेदपुर में दो और धनबाद के दो पाकिस्तानी नागरिक शामिल है। यह सभी शादी के बाद 10 से 12 वर्षों से ज्यादा समय से झारखंड में रह रहे हैं। एक वरीय पुलिस पदाधिकारी के अनुसार ऐसे लोगों के लिए भारत देश छोड़ने के आदेश को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अलग रखा है।

    रांची में 2 महिलाएं और 3 बच्चे

    राजधानी रांची के डोरंडा में दो महिलाओं के तीन बच्चे हैं। इनमें से सात और 9 साल की दो बच्चियां हैं। जबकि एक दो साल का बच्चा है। इन बच्चों की मां भारतीय नागरिक है। भारतीय नागरिक पर केंद्र सरकार का आदेश फिलहाल प्रभावित नहीं है। लेकिन बच्चों पर आदेश प्रभावी होगा।

    बच्चों पर आदेश प्रभावी होगा, पर खुद बॉर्डर पर जाने में परेशानी

    जानकारी के मुताबिक तीनों बच्चों पर आदेश प्रभावी होगा। लेकिन अभी महिला पाकिस्तान नहीं जा सकती हैं। जबकि तीनों बच्चे खुद पाकिस्तान नहीं जा सकते हैं। इस वजह से गृह मंत्रालय से सुझाव मांगे गए हैं। ऐसे में अगर इन बच्चों को बॉर्डर पर भेजा जाए और उधर से उनके पिता इन बच्चों को रिसीव कर ले। तो बच्चे पाकिस्तान जा सकते हैं।

    केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज कर जानकारी दी

    इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए झारखंड पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज कर स्थिति की जानकारी दी है। अब केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश के बाद झारखंड पुलिस बच्चों को पाकिस्तान भेजने को लेकर आगे की कार्रवाई करेगी।

    Also Read : GT vs RR : आज जयपुर में सजेगी IPL की महफिल, जानें पिच और मौसम रिपोर्ट

    Also Read : झारखंड में 2 मई तक बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी

    Also Read : 28 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : रामगढ़ की महिला थाना प्रभारी श्वेता कुजूर को SP ने किया सस्पेंड… जानिये क्यों

    Also Read : रांची के बीयर बार में देर रात बवाल, मैनेजर गिरफ्तार

    Also Read : रांची के मेन रोड में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की… देखें वीडियो

    Also Read : विरोध-प्रदर्शन को लेकर रांची पुलिस अलर्ट, राजधानी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

    Also Read : सरायकेला के इस क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू… जानें क्यों

    27 April 27 अप्रैल central government decision on sending to Pakistan Doranda jharkhand mother order to leave India Pahalgam terrorist attack Pakistani nationals ranchi return deadline sent to Delhi three children visa cancellation केंद्र सरकार झारखंड डोरंडा तीन बच्चे दिल्ली भेजा गया निर्णय पहलगाम आतंकी हमला पाकिस्तान भेजने पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ने का आदेश माँ रांची लौटने की समय सीमा वीजा रद्द
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार म्यूजियम में ऑनलाइन टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू, जानें कितनी है कीमत
    Next Article बेकाबू पिकअप वैन की बस से टक्कर, एक की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.