Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा
    Uncategorized

    पाकिस्तान के हवाई हमले में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की मौ’त, राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया गुस्सा

    Team JoharBy Team JoharOctober 18, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अफगानिस्तान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk :  अफगानिस्तान के सीमावर्ती प्रांत पक्तिका में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमले में तीन अफगान क्रिकेट खिलाड़ियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पुष्टि की कि मारे गए खिलाड़ियों के नाम कबीर, सिबघतुल्लाह और हारून हैं। ये खिलाड़ी शाराना में एक दोस्ताना क्रिकेट मैच खेलने गए थे और वापसी के दौरान यह हमला हुआ।

    ACB ने इस हमले को “पाकिस्तानी शासन का कायराना हमला” बताया और कहा कि यह अफगान खेल जगत के लिए एक बड़ी क्षति है। बोर्ड ने हमले में मारे गए अन्य पांच नागरिकों के लिए भी शोक व्यक्त किया।

    इस घटना के बाद, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के साथ प्रस्तावित त्रिकोणीय क्रिकेट श्रृंखला से नाम वापस ले लिया है।

    राशिद खान और मोहम्मद नबी ने जताया विरोध

    अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने सोशल मीडिया पर गहरा दुख जताते हुए लिखा, “अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हालिया हवाई हमले में मारे गए नागरिकों की मौत से मैं बेहद दुखी हूं। नागरिक ठिकानों पर हमला अमानवीय और मानवाधिकारों का उल्लंघन है। इसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।” उन्होंने ACB के पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के फैसले को भी सही बताया और कहा कि “ऐसे समय में राष्ट्रीय सम्मान सबसे ऊपर है।”

    वहीं, सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने भी इस हमले की कड़ी निंदा की और कहा कि, “क्रिकेटरों की मौत पूरे अफगान क्रिकेट परिवार पर हमला है।”

    Also Read : झारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी 100 MBBS सीटें, NEET-UG 2025 से लागू

     

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अफगान क्रिकेट अफगान क्रिकेटर अफगानिस्तान अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड उरगुन एसीबी क्रिकेट न्यूज़ खेल समाचार त्रिकोणीय श्रृंखला दोस्ताना मैच नागरिकों की मौत पक्तिका हमला पाकिस्तान पाकिस्तान आलोचना मानवाधिकार उल्लंघन मोहम्मद नबी राशिद खान शाराना हवाई हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के दो मेडिकल कॉलेजों में बढ़ी 100 MBBS सीटें, किस-किस में… जानें
    Next Article घाटशिला उपचुनाव : जयराम ने JLKM से रामदास मुर्मू को बनाया उम्मीदवार

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    Uncategorized

    LPG गैस के नाम पर APK फाइल भेजता था साइबर अपराधी, जामताड़ा पुलिस ने तीन को दबोचा

    May 15, 2026
    Uncategorized

    रांची में पेट्रोल पंपों पर लंबी कतार, टंकी फुल कराने की मची होड़

    May 15, 2026
    Uncategorized

    जामताड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, ओवरलोड ट्रैक्टर की टक्कर से एक की मौ’त

    May 12, 2026
    Uncategorized

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026
    Latest Posts

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.