Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Sep, 2025 ♦ 10:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र
    बिहार

    बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र

    Kajal KumariBy Kajal KumariJune 16, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Rajgir : बिहार के राजगीर में देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र स्थापित किया जाएगा। यह केंद्र राजगीर जू सफारी में बनाया जाएगा, जहां शेरों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। वन विभाग ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। राजगीर जू सफारी में पिछले तीन वर्षों में शेरों की संख्या 5 से बढ़कर दोगुनी से भी अधिक हो गई है। यहां का वातावरण शेरों के प्रजनन के लिए बेहद अनुकूल है, जिसके कारण शावकों का सर्वाइवल दर 100% है। 20.54 हेक्टेयर में फैले शेर सफारी परिसर में ही यह प्रजनन केंद्र बनाया जाएगा।

    2024-25 में 7 शावकों का जन्म

    राजगीर जू में गुजरात के गिर जंगल से बब्बर शेर और शेरनियां लाई गई थीं। वन विभाग के मंत्री डॉ. सुनिल कुमार ने मीडिया को बताया कि राजगीर जू सफारी में शेरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा, “यहां का वातावरण शेरों के प्रजनन और संरक्षण के लिए आदर्श है।” वर्ष 2024-25 के दौरान कुल 7 शावकों का जन्म हुआ। अगस्त 2024 में 2, नवंबर 2024 में 3 और जनवरी 2025 में 2 शावकों ने जन्म लिया। सभी शावक पूरी तरह सुरक्षित हैं। वर्तमान में यहां 11 शेर, 4 बाघ, 5 तेंदुआ, 10 भालू और 260 हिरण हैं।

    जू सफारी में जैव विविधता का खजाना

    राजगीर जू सफारी में 20.54 हेक्टेयर में शेर सफारी, 20.50 हेक्टेयर में बाघ सफारी, 20.63 हेक्टेयर में तेंदुआ सफारी, 20.60 हेक्टेयर में भालू सफारी, 45.62 हेक्टेयर में हिरण, चीतल और सांभर सफारी, 10.74 हेक्टेयर में विश्व की विभिन्न प्रजातियों के पक्षियों का वर्ड एवियरी और 0.38 हेक्टेयर में तितलियों का बटरफ्लाई पार्क शामिल है। राजगीर की समृद्ध जैव विविधता और बेहतर संरक्षण व्यवस्था के कारण यह क्षेत्र वन्यजीवों के लिए स्वर्ग बन गया है। शेर प्रजनन केंद्र की स्थापना से न केवल शेरों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्र पर्यटन और संरक्षण के क्षेत्र में भी नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।

    Also Read : अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए

    big cat breeding Bihar Bihar news cub survival rate environment forest department fourth breeding center hectare area India lion breeding lion breeding center lion center lion conservation lion population lion safari Rajgir Rajgir News Rajgir Zoo Safari wildlife conservation wildlife project चौथा प्रजनन केंद्र पर्यावरण बाघ प्रजनन बिहार बिहार न्यूज भारत राजगीर राजगीर जू सफारी राजगीर न्यूज वन विभाग वन्यजीव प्रोजेक्ट वन्यजीव संरक्षण शावक सर्वाइवल दर शेर प्रजनन केंद्र शेर सफारी शेर संरक्षण शेर सेंटर शेरों का प्रजनन शेरों की संख्या हेक्टेयर जमीन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए
    Next Article जायदाद के लफड़े में बाप का क’त्ल

    Related Posts

    बिहार

    झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से चलते चली गयी ‘झींगुर’ की जान, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

    September 15, 2025
    बिहार

    दरभंगा में यूट्यूब पत्रकार की पिटाई का मामला : तेजस्वी ने कराई FIR, मंत्री पर लगाया आरोप

    September 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    PM की 40000 करोड़ के ऐलान पर बोले पप्पू यादव- आज से पूर्णिया विकास की नई गाथा रचेगा

    September 15, 2025
    Latest Posts

    पैर नहीं छूने पर 31 छात्रों को पीटने वाली सहायक शिक्षिका निलंबित…

    September 15, 2025

    पंजाब में राहत कार्य के लिए जमशेदपुर से रवाना होगा सेंट्रल रिलीफ एंड वेलफेयर ट्रस्ट…

    September 15, 2025

    सरायकेला DC ने पूजा पंडालों का किया व्यापक निरीक्षण, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर जताया जोर…

    September 15, 2025

    सालुका गांव में उत्तम मंडल की हत्या पर आक्रोश, ग्रामीण व भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया नाला-सालुका मार्ग जाम…

    September 15, 2025

    रांची नगर निगम ने मनाया 46वां स्थापना दिवस, भूमि नामांतरण भी किया

    September 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.