Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…
    जोहार ब्रेकिंग

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 30, 2025No Comments2 Mins Read44
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसडीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : गढ़वा के एसडीएम संजय कुमार ने गुरुवार को मझिआंव, कांडी और बरडीहा प्रखंडों का अचानक निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की और कई अनियमितताएं पाईं। खासकर कांडी में कई आवास योजनाओं की जांच की गई और एक अवैध रूप से चल रहे क्लिनिक को बंद कराया गया। निरीक्षण के दौरान तीनों प्रखंडों में संचालित दाल-भात केंद्रों की हालत बेहद खराब मिली। इन केंद्रों पर न तो भोजन की उचित व्यवस्था थी, न ही ग्राहक मौजूद थे। इस पर एसडीएम ने नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए।

    मझिआंव में संदिग्ध संचालन

    मझिआंव प्रखंड के आपूर्ति गोदाम के पास स्थित दाल-भात केंद्र का निरीक्षण बीडीओ कनक और गोदाम एजीएम की मौजूदगी में किया गया। केंद्र संचालिका गीता देवी ने बताया कि उन्हें हर महीने 9 क्विंटल राशन मिलता है, जबकि मौके पर मात्र 4 किलो चावल और आधा किलो बेसन की कढ़ी बनती हुई मिली। केंद्र पर कोई ग्राहक नहीं था। इस पर एसडीएम ने सवाल उठाए और जवाब मांगा।

    बरडीहा में बंद मिला केंद्र

    बरडीहा प्रखंड कार्यालय के द्वार पर स्थित दाल-भात केंद्र निरीक्षण के समय बंद मिला। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यह केंद्र अक्सर बंद रहता है। प्रखंड मुख्यालय के सामने ही ऐसी स्थिति अधिकारियों की लापरवाही को दर्शाती है।

    कांडी केंद्र पर भी सवाल

    कांडी प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित दाल-भात केंद्र में चूल्हे की जगह छोटा इलेक्ट्रिक हीटर पाया गया। न बड़े बर्तन थे और न ही राशन का भंडार। मौके पर मौजूद बीडीओ राकेश सहाय भी इस पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सके। एसडीएम ने केंद्र के संचालन पर संदेह जताते हुए जांच का आदेश दिया।

    गरीबों के हक से खिलवाड़

    एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि दाल-भात केंद्र गरीब मजदूरों और राहगीरों के लिए सस्ती भोजन योजना है, लेकिन कई केंद्र संचालक और आपूर्तिकर्ता इसमें मनमानी कर रहे हैं। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की बात कही और बीडीओ को नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।

    कांडी में अवैध क्लिनिक पर कार्रवाई

    निरीक्षण के दौरान कांडी स्वास्थ्य केंद्र के सामने एक बिना नाम के क्लिनिक को चलते पाया गया। जांच में पता चला कि यह क्लिनिक एक इंटरमीडिएट पास युवक चला रहा था। एसडीएम ने मौके पर ही क्लिनिक को बंद करा दिया और आगे की कार्रवाई का निर्देश दिया।

    Also Read : सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    Inter passed youth was running a clinic in Kandi SDM suddenly arrived and then... अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर... एसडीएम कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम
    Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    Latest Posts

    Breaking आंदोलन हो सकता है स्थगित, अगले 60 दिन का समय छात्रों ने दिया सरकार को

    August 19, 2026

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन का 26वां दिनः CBI के साथ रिटायर्ड जज नहीं, सिटिंग जज जांच करेंः रविंद्र पासवान

    August 19, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः क्या सिविल जज की परीक्षा भी हुई थी प्रभावित, टीडीपीएल ने किया था परिणाम जारी

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.