Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»2026 से शुरू होगी बिहार की यह हवाई सेवा, डिप्टी CM ने किया ऐलान
    ट्रेंडिंग

    2026 से शुरू होगी बिहार की यह हवाई सेवा, डिप्टी CM ने किया ऐलान

    Team JoharBy Team JoharJune 12, 2025Updated:June 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : बिहार में हवाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए, राज्य सरकार ने मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट से 2026 में विमान सेवा शुरू करने की घोषणा की है। आज यानी गुरुवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने यह जानकारी दी। वे चैंबर ऑफ कॉमर्स के सभागार में आयोजित प्रोफेशनल मीट में शामिल होने आए थे।

    डिप्टी CM ने कहा…

    डिप्टी CM ने मीडिया से बातचीत में कहा, “बिहार में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण किया जा रहा है। मुजफ्फरपुर के पताही एयरपोर्ट से अगले साल उड़ानें शुरू हो जाएंगी। जरूरत पड़ने पर रनवे के विस्तार और जमीन अधिग्रहण का काम भी पूरा किया जाएगा।” उन्होंने बताया कि इस परियोजना से मुजफ्फरपुर के साथ-साथ वैशाली, समस्तीपुर और आसपास के जिलों के लोगों को हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी।

    पूर्णिया एयरपोर्ट इस साल से होगा शुरू

    फिलहाल, मुजफ्फरपुर के लोगों को हवाई यात्रा के लिए दरभंगा या पटना जाना पड़ता है। पताही एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद देश के प्रमुख शहरों के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी, जिससे स्थानीय लोगों को काफी सहूलियत होगी। उत्तर बिहार में अभी केवल दरभंगा हवाई अड्डा संचालित है। सरकार की योजना रक्सौल, बीरपुर, वाल्मीकि नगर, मधुबनी और सहरसा जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट शुरू करने की है। इसके अलावा, सीमांचल क्षेत्र में पूर्णिया एयरपोर्ट को भी इस साल शुरू करने का लक्ष्य है। वर्तमान में बिहार में पटना, गया और दरभंगा से विमान सेवाएं संचालित हो रही हैं। राज्य सरकार का कहना है कि इन नए हवाई अड्डों के शुरू होने से बिहार में कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

    Also Read : पटना में लोजपा-आरवी की अहम बैठक, पांच सूत्री प्रस्तावों पर लगी मुहर

    air connectivity air service expansion Bihar bihar air travel Bihar Infrastructure Chamber of Commerce Deputy CM Samrat Chaudhary flight service 2026 flight service announcement muzaffarpur Patahi Airport Professional Meet Samrat Chaudhary state government एयर कनेक्टिविटी चैंबर ऑफ कॉमर्स डिप्टी CM सम्राट चौधरी पताही एयरपोर्ट पताही हवाई अड्डा प्रोफेशनल मीट बिहार बिहार इंफ्रास्ट्रक्चर बिहार हवाई यात्रा मुजफ्फरपुर राज्य सरकार विमान सेवा 2026 विमान सेवा घोषणा सम्राट चौधरी हवाई सेवा विस्तार हवाई सेवाओं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाकची में जन सुविधा मंच का प्रदर्शन, थानेदार को हटाने की उठी मांग..
    Next Article अहमदाबाद विमान हादसा : अब तक 100 बॉडी मिली, रेस्क्यू जारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 जुलाई 2002: जब राष्ट्रपति भवन पहुंचा एक वैज्ञानिक, जिसने सत्ता नहीं बल्कि सपनों से जीता देश का दिल

    July 25, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.