Simdega : सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड मुख्यालय में बैंक ऑफ इंडिया के पास स्थित एक ज्वेलरी दुकान से बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। सोना कारोबारी प्रकाश सोनी की दुकान से सोने से भरा बैग चोरी हो गया।
जानकारी के अनुसार, दुकान बंद करने की तैयारी के दौरान प्रकाश सोनी ज्वेलरी को एक बैग में रखकर कुछ देर के लिए पास की दुकान से माचिस लेने चले गए। इसी बीच मौका पाकर एक युवक दुकान में घुसा और बैग लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही बानो थाना प्रभारी मानव मयंक सोनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है और जल्द ही चोर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पीड़ित कारोबारी प्रकाश सोनी ने बताया कि बैग में करोड़ों रुपये मूल्य का सोना रखा हुआ था, जिसे वे दुकान बंद करने के बाद घर ले जाने वाले थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Also Read : नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक होगा भव्य रोड शो


