Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक होगा भव्य रोड शो
    बिहार

    नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक होगा भव्य रोड शो

    Team JoharBy Team JoharDecember 23, 2025Updated:December 23, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    नितिन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद बांकीपुर विधायक नितिन नबीन आज दो दिवसीय दौरे पर पहली बार पटना पहुंच रहे हैं। उनके आगमन को लेकर पार्टी की ओर से जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। पटना एयरपोर्ट पहुंचते ही कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे।

    दोपहर 12:30 बजे एयरपोर्ट से करीब 6 किलोमीटर लंबा रोड शो शुरू होगा, जो लगभग 2 बजे मिलर हाई स्कूल मैदान में समाप्त होगा। रोड शो में हाथी-घोड़े, बड़ी संख्या में बाइक सवार कार्यकर्ता, ढोल-नगाड़े और बैंड-बाजे शामिल होंगे। जगह-जगह पुष्पवर्षा और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

    एयरपोर्ट से निकलकर नितिन नबीन शेखपुरा मोड़ होते हुए राजवंशी नगर के महावीर मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करेंगे। इसके बाद वे पटना हाईकोर्ट के पास डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और आयकर गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे।

    मिलर हाई स्कूल मैदान में होने वाले स्वागत समारोह में आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। कार्यक्रम में बीजेपी के विधायक, सांसद और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। स्वागत कार्यक्रम के बाद नितिन नबीन बीजेपी प्रदेश कार्यालय जाएंगे, जहां वे संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे और नेताओं से मुलाकात करेंगे।

    Also Read : नितिन नबीन आज पहुंचेंगे पटना, एयरपोर्ट से मिलर हाई स्कूल तक भव्य रोड शो

    and a grand roadshow will be held from the airport to Miller High School. Nitin Naveen will arrive in Patna today
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची समेत झारखंड में शीतलहर का कहर, कई जिलों में अलर्ट जारी
    Next Article सिमडेगा में करोड़ों के जेवरात ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुआ चेहरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    Latest Posts

    JPSC प्रकरण: एल. ख्यागते को मेडिकल जांच के बाद भेजा गया जेल

    August 10, 2026

    JPSC प्रकरण : जेल भेजने से पूर्व JPSC के पूर्व चेयरमैन एल. ख्यागते की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: पुलिस ने किया लाठीचार्ज, खाली कराया जा रहा विधानसभा परिसर

    August 10, 2026

    झारखंड शराब प्रकरण: ACB की पूछताछ में नए राज खुले, समन के बावजूद नहीं पहुंचे चार लोग, 3 अफसर फिर तलब

    August 10, 2026

    JPSC प्रोटेस्ट: विद्यार्थियों पर बल प्रयोग गलत, राहुल गांधी बोले- बातचीत से निकलेगा समाधान

    August 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.