Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में चोरों ने सरेआम 150 बिजली के पोल की चोरी की, 33 लाख से ज्यादा कीमत
    झारखंड

    कोडरमा में चोरों ने सरेआम 150 बिजली के पोल की चोरी की, 33 लाख से ज्यादा कीमत

    Team JoharBy Team JoharDecember 22, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा: जिले के डोमचांच में सपही के रास्ते सतगावां तक 22 किलोमीटर विद्युतीकरण की योजना पर चोरों की नजर लग गई है. चोरों ने यहां लगाए गए और लगाने के लिए रखे गए करीब 150 बिजली के पोल चुरा लिए गए हैं. जिसके कारण सतगावां तक निर्बाध बिजली आपूर्ति पर ग्रहण लग गया है.

    कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही होते हुए सतगावां जाने रास्ता जंगलों से होकर गुजरता है. इस रास्ते सतगावां तक निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए झारखंड संपूर्ण बिजली आच्छादन योजना के तहत विद्युतीकरण का कार्य किया जा रहा था. लेकिन इस विद्युतीकरण पर चोरों की नजर पड़ गई. चोरों ने विद्युतीकरण के लिए लगाए गए एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 150 बिजली के पोल चुरा लिए हैं. जिसके कारण परियोजना अधर में लटक गई है. परियोजना का निर्माण कर रही गोपी कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ने भी हाथ पीछे खींच लिए हैं.

    फिलहाल कोडरमा के सतगावां तक जो विद्युतीकरण किया गया है वह काफी पुराना है और जर्जर हो चुका है. ऐसे में इस जंगली रास्ते के सहारे नई विद्युतीकरण योजना का चयन किया गया था. इस पर तकरीबन 6 करोड़ रुपए की लागत से 22 किलोमीटर विद्युतीकरण का काम किया जाना था. लेकिन चोरों ने लक्ष्य पूरा होने से पहले बिजली के 150 बिजली के पोल चुरा लिए. जिसके कारण अब विद्युत विभाग ने इस विद्युतीकरण योजना को रद्द कर दिया है और नए विकल्प की तलाश में है.

    जिस रास्ते 22 किलोमीटर तक विद्युतीकरण की योजना को पूरा किया जाना था, वह रास्ता जंगली क्षेत्र से होकर गुजरता है और इस रास्ते लोगों का आना जाना भी काफी कम रहता है. सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर पिछले 3 से 4 महीने में चोरों ने 150 बिजली के पोल चुरा लिए और जहां निर्माण कंपनी को लाखों रुपए का चूना लगा दिया. वहीं, योजना के अधर में लटक जाने से सतगावां में नई विद्युतीकरण की योजना भी ठप पड़ गई है.

    इधर, विद्युतीकरण योजना का कार्य कर रही कंपनी ने थाने में शिकायत भी की गई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया. पुलिस के अनुसार चोरी की इस घटना को पिछले तीन-चार महीने से अंजाम दिया जा रहा था.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में जनजातीय विश्वविद्यालय खोलने का रास्ता साफ, सदन में विधेयक पारित
    Next Article गिरिडीह में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में हंगामा, अंचलाधिकारी पर रैयत को परेशान करने और रिश्वत मांगने का आरोप

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    झारखंड

    झारखंड हाईकोर्ट में न्यायिक अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, जानिए कौन कहां गया

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी मामले में लीपापोती कर दोषियों को बचाने का प्रयास रही सरकार : रघुवर दास

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    25 साल की सत्ता यात्रा पर PM मोदी बोले- ‘मैं एंबीशन नहीं, मिशन के लिए जीने वाला इंसान हूं’, कहा- जिसने गिराया उसी ने खड़ा होना सिखाया

    October 7, 2026

    दुर्गा भाभी: भगत सिंह को अंग्रेजों की नजर से बचाकर लाहौर से निकालने वाली क्रांतिकारी महिला की कहानी

    October 7, 2026

    क्या है ‘भूतिया कण’? जिसकी खोज पर फ्रांसिस हाल्जेन को मिला नोबेल पुरस्कार

    October 7, 2026

    झारखंड : जमीन घोटाला मामले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, तीन भूमि विक्रेता गिरफ्तार

    October 7, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-4: हाईवे किनारे बसे बिरहोर, 14 किमी दूर कोयला खदान, फिर भी न स्कूल, न साफ पानी, न काम; बिहार के ईंट-भट्ठों पर कट रही जिंदगी

    October 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.