Ranchi : हरमू इलाके के लोगों के लिए जरूरी खबर है। विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू की ओर से आज मुक्ति धाम रोड में एलटी ओवरहेड लाइन हटाकर उसकी जगह केबलिंग का काम किया जा रहा है। इसी तकनीकी काम की वजह से आसपास के कई इलाकों में बिजली सप्लाई कुछ घंटों के लिए बंद रहेगी।
इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल
बिजली विभाग के मुताबिक हरमू बाजार, शिवदयाल नगर, बुध विहार, सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यानी करीब पांच घंटे लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
पहले ही निपटा लें जरूरी काम
विभाग ने संबंधित इलाकों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस तय समय को ध्यान में रखते हुए अपने जरूरी बिजली से जुड़े काम पहले ही पूरा कर लें। खासकर पानी भरने, इन्वर्टर चार्ज करने और जरूरी घरेलू काम पहले निपटा लेने की सलाह दी गई है।
काम पूरा होते ही बहाल होगी आपूर्ति
बिजली विभाग का कहना है कि केबलिंग का काम पूरा होते ही तुरंत सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। यह जानकारी सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हरमू की ओर से जारी की गई है।
Also Read : रात के अंधेरे में थार से कुचल डाला था छह लोगों को, चढ़ा पुलिस के हत्थे

