Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रात के अंधेरे में थार से कुचल डाला था छह लोगों को, चढ़ा पुलिस के हत्थे
    झारखंड

    रात के अंधेरे में थार से कुचल डाला था छह लोगों को, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2026Updated:February 12, 2026No Comments3 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रफ्तार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित साउथ रेलवे कॉलोनी में बीती रात करीब 10 बजे तेज रफ्तार और बेकाबू एसयूवी ने सड़क किनारे जा रहे छह लोगों को कुचल दिया। हादसे में हिनू निवासी 40 वर्षीय धमेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर रांची स्टेशन की ओर फरार हो गया।

    गृह प्रवेश से लौट रहे थे, अचानक पीछे से आई मौत बनकर गाड़ी

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वे लोग साउथ रेलवे कॉलोनी में मुनचुन सिंह के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। रात करीब 10 बजे सभी लोग पैदल रेलवे स्टेशन की ओर लौट रहे थे।

    एक घायल ने बताया,
    “हम लोग सड़क किनारे आराम से पैदल जा रहे थे। तभी पीछे से काले रंग की तेज रफ्तार एसयूवी डोरंडा की तरफ से आई। हमें हटने का मौका ही नहीं मिला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हम लोग उछलकर दूर जा गिरे।”

    हादसे में धमेंद्र कुमार को सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत गुरुनानक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस खबर से मौके पर मौजूद लोगों में मातम पसर गया।

    मां-बेटे को भी मारी टक्कर

    हादसे के बाद वही एसयूवी आगे बढ़ी और स्कूटी से लौट रहे मां-बेटे को भी टक्कर मार दी। घायल महिला की पहचान रेलवे में टीटी अन्नपूर्णा नायडू (50) के रूप में हुई है। उनके साथ उनका बेटा कुणाल नायडू (26) था, जो स्कूटी चला रहा था।

    अन्नपूर्णा ने बताया,
    “घटना इतनी जल्दी हुई कि कुछ समझ ही नहीं आया। हम दोनों सड़क पर इधर-उधर गिर गए।” दोनों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका इलाज राज अस्पताल में चल रहा है।

    अन्य घायल कौन-कौन

    इस हादसे में कृष्णापुरी चुटिया निवासी संदीप महतो (40), अमित सिंह (35) और प्रशांत गौरव भी घायल हुए हैं। प्रशांत गौरव का इलाज गुरुनानक अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

    मोबाइल टावर कंपनी में काम करते थे धमेंद्र

    मृतक धमेंद्र कुमार मोबाइल टावर लगाने वाली कंपनी में काम करते थे। परिवार में उनकी मौत से कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है।

    पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

    घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। चुटिया थाना पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। नेपाल हाउस और स्टेशन की ओर जाने वाले रास्तों के कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि फरार चालक की पहचान हो सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके के लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है और वे दोषी चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

    Also Read : नए लेबर कोड के खिलाफ भारत बंद आज, धनबाद में भी दिखेगा असर
    hindi news Hit N Run Jharkhand news Latest ranchi news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleT20 WORLD CUP : आज IND vs NAM… जानें मौसम और पिच रिपोर्ट
    Next Article मशहूर गायक उदित नारायण पर गंभीर आरोप, पहली पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

    Related Posts

    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.