Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोकर बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद
    झारखंड

    कोकर बाजार में एक ब्यूटी पार्लर में चोरी, वारदात सीसीटीवी कैमरा में कैद

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची:  ब्रांडेड कंपनी के आउटलेट में चोर ने हाथ साफ कर लिया. चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसा और 15 हजार नकद के अलावा महंगी फेस स्क्रब और बॉडी लोशन सहित कई अन्य फेस प्रोडक्ट भी ले भागा. चोरी की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, हालांकि चोर ने सीसीटीवी से बचने की पूरी कोशिश की है. ब्यूटी पार्लर के अलावा चोर ने उसी से सटे एक मोबाइल दुकान से भी करीब 17 हजार का मोबाइल चोरी किया. जबकि, एक पानी दुकान का भी ताला तोड़ा लेकिन, चोरी करने में कामयाब नहीं हो सका. चोरी की वारदात की पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. चोर इतना शातिर था कि वह मास्क पहनकर दुकान में घुसा था, दुकान में घुसते हैं उसने सीसीटीवी कैमरे को ऊपर की तरफ मोड़ दिया था कि वह नजर ना आए लेकिन, उसकी चालाकी काम न आई.

    दुकान में लगे दूसरे सीसीटीवी कैमरे में उसकी तस्वीर कैद हो गई. हालांकि मास्क पहने होने के कारण चोर की पहचान नहीं हो पाई है. काम करने वाली सुमति कुमारी ने इसकी सूचना पार्लर के मालिक विवेक कुमार और पुलिस को दी. सुमति कुमारी की ओर से सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें उसने बताया है कि एक चोर गुरुवार की देर रात दुकान का ताला तोड़कर घुसा और बेखौफ तरीके से चोरी की. चोर टार्च लेकर घुसा था. कैश काउंटर तोड़कर उसमें रखे नकद की चोरी कर ली. इसके अलावा फेस स्क्रब सहित कई प्रोडक्ट गायब थे. मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए चोर की पहचान की कोशिश में जुट गई है. सदर थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है. चोर की पहचान की जा रही है.

    Crime news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क हादसे में युवक की मौत के बाद जमकर हंगामा, गुस्साए लोगों ने बाइक में आग लगाकर किया सड़क जाम
    Next Article डायन बिसाही के संदेह में पति-पत्नी की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या, आरोपी देवरानी ने आत्मसमर्पण किया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.