Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में चोरी और चेन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में चोरी और चेन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 8, 2026Updated:April 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बाइक चोरी और महिला से चेन छिनतई की दो अलग-अलग घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। पुलिस ने दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी व छिनतई का सामान भी बरामद किया गया है। इस बात का खुलासा रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने किया है।

    पहला मामला लोअर बाजार थाना कांड संख्या 58/2026 का है, जिसमें वादी स्वेद अब्दुल साकिल ने अपनी बाइक (BR01BW-2855) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्ध के रूप में जिशान कुरैशी को चिन्हित किया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई, साथ ही बुढ़मु ओवरब्रिज के पास से एक अन्य चोरी की बाइक भी बरामद हुई।

    वहीं दूसरा मामला कांड संख्या 60/2026 का है। 7 अप्रैल को सूचना मिली कि कांटाटोली चौक से बहुबाजार जाने वाले रास्ते पर एक महिला से चेन छिनतई की गई है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और स्थानीय लोगों तथा पीसीआर की मदद से आरोपी जावेद अंसारी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से छिना गया सोने का चेन, एक बाइक (JH01FL-2613) और मोबाइल फोन बरामद किया गया।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी जिशान कुरैशी (25 वर्ष) कांटाटोली का रहने वाला है, जबकि जावेद अंसारी (24 वर्ष) ईटकी थाना क्षेत्र का निवासी है। जावेद अंसारी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ पहले से रातु थाना और सुखदेव नगर थाना में मामले दर्ज हैं।

    इन दोनों मामलों में पुलिस ने कुल दो बाइक, एक सोने का चेन और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी लव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों की भी अहम भूमिका रही। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराध पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सके।

    Also Read : प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले लुटेरे

    Several Items Recovered Theft and Chain-Snatching Racket Busted in Ranchi; Two Accused Arrested कई सामान बरामद दो आरोपी गिरफ्तार रांची में चोरी और चैन छिनतई का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले लुटेरे
    Next Article मिहिजाम में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 8 जिंदा गोलियां बरामद

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.