Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले लुटेरे
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, डिलीवरी बॉय निकले लुटेरे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 8, 2026Updated:April 8, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लूटकांड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित हरिहर सिंह रोड के प्रीति ज्वेलर्स में हुई लूटकांड का पुलिस ने त्वरित खुलासा कर दिया है। इस मामले में तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। खास बात यह है कि आरोपी पहले डिलीवरी बॉय का काम करते थे और इसी बहाने इलाके की रेकी कर लूट की पूरी योजना बनाई थी। पुलिस ने जिन तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है, उनमें आशुतोष कुमार (गिरीडीह), महेश कुमार वर्मा (गिरीडीह) और मो. सिराज अंसारी उर्फ शेरू (जमुई, बिहार) शामिल हैं। घटना 7 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:45 बजे की है। लूट की सूचना मिलते ही मामले की जानकारी रांची एसएसपी राकेश रंजन को दी गई। इसके बाद सिटी एसपी पारस राणा के निर्देशन में एक विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई।

    तेजी से कार्रवाई, तीनों आरोपी धराए

    सदर डीएसपी संजीव कुमार बेसरा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी शाखा की मदद से लगातार छापेमारी की। इसी दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके पास से लूट का पूरा सामान, घटना में इस्तेमाल की गई दो बाइक और हथियार भी बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से TVS राइडर और पल्सर बाइक, पांच मोबाइल फोन, ज्वेलरी दुकान से लूटा गया सोना-चांदी, एक देशी पिस्टल, दो मैगजीन और चार जिंदा गोली बरामद किया है।

    पहले भी जेल जा चुके हैं आरोपी

    पुलिस जांच में सामने आया है कि तीनों आरोपी पहले भी आपराधिक मामलों में जेल जा चुके हैं। आशुतोष कुमार के खिलाफ गिरीडीह में कई केस दर्ज हैं। वहीं, सिराज अंसारी 2023 में जेल जा चुका है और महेश वर्मा 2021 में चोरी के मामले में छह महीने तक जेल में रहा था।

    बरियातू थाना में केस दर्ज

    इस पूरे मामले में बरियातू थाना में कांड संख्या 66/26 दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है। इस कार्रवाई में सदर डीएसपी संजीव बेसरा, बरियातू थानेदार मनोज कुमार, सदर थानेदार कुलदीप कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों और तकनीकी टीम की अहम भूमिका रही।

    Also Read : नामकुम में ब्राउन शुगर का धंधा बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार

    Preeti Jewelers Robbery Case Solved: Delivery Boys Turn Out to Be Robbers डिलीवरी बॉय निकले लुटेरे प्रीति ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनामकुम में ब्राउन शुगर का धंधा बेनकाब, तीन तस्कर गिरफ्तार
    Next Article रांची में चोरी और चेन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    Latest Posts

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.