Patna : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन राज्यपाल ने अभिभाषण दिया। जैसे ही उन्होंने बोलना शुरू किया, माइक खराब हो गया। इसके बावजूद राज्यपाल बोलते रहे। इस दौरान CM और डिप्टी CM एक-दूसरे की ओर देखने लगे। करीब 5 मिनट बाद राज्यपाल मुस्कुराते हुए बोले- “मैं थोड़ा तेज बोल लेता हूं।” इसके बाद उन्होंने अपना अभिभाषण दोबारा शुरू किया।

राज्यपाल ने अपने भाषण में सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि
- राज्य में शिक्षकों की संख्या 5.2 लाख तक पहुंच गई है।
- सभी 27 जिलों में सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाए जा रहे हैं।
- IGIMS को 3,000 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है।
- अब छात्रों को पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ रहा है, बल्कि बाहर के छात्र बिहार आ रहे हैं।
- महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनका रोजगार अच्छा चलेगा, उन्हें 2 लाख रुपए तक की मदद दी जाएगी।
- तलाकशुदा महिलाओं की सहायता राशि बढ़ाकर 25 हजार रुपए कर दी गई है।
- ग्राम परिवहन योजना अब पंचायत स्तर पर लागू हो चुकी है।
- अल्पसंख्यक समाज के लिए भी कई कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं।
- सभी घरेलू उपभोक्ताओं को अब फ्री बिजली देने की व्यवस्था की गई है।
अभिभाषण के बाद नीतीश कुमार को सदन का नेता चुना गया, जबकि तेजस्वी यादव को नेता प्रतिपक्ष की मान्यता मिली। वहीं, नरेंद्र नारायण यादव ने डिप्टी स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

241 विधायकों ने ली शपथ
विधानसभा में नए विधायकों के शपथ ग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। 243 में से 241 विधायकों ने शपथ ले ली है। मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और गोपालगंज के कुचायकोट के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय का शपथ ग्रहण अभी बाकी है।
Also Read : दून एक्सप्रेस के कोच से RPF ने बरामद किए 35 जीवित कछुए, तस्करी की आशंका


