Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»लोकसभा में ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पास, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना
    देश

    लोकसभा में ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पास, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विधेयक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : संसद में विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत जी-राम-जी विधेयक’ पर सरकार की ओर से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि विपक्ष सरकार का पक्ष सुनना ही नहीं चाहता और लगातार कार्यवाही में बाधा डाल रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उन्होंने देर रात तक विपक्षी सांसदों की बातें सुनीं, लेकिन जब सरकार का जवाब देने का समय आया तो विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक परंपराओं के खिलाफ बताया। कृषि मंत्री ने कहा कि अपनी बात कहकर जवाब न सुनना भी एक तरह की हिंसा है।

    उन्होंने सरकार की ओर से जारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय फंड का दुरुपयोग हुआ, जबकि वर्तमान सरकार ने विकास कार्यों और जनकल्याण पर खर्च को प्राथमिकता दी है। उन्होंने दावा किया कि यह विधेयक किसानों और गरीबों के हित में लाया गया है, फिर भी इसका विरोध किया जा रहा है।

    गांधी के आदर्शों पर चलने का दावा

    कृषि मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गांधी जी के सामाजिक और आर्थिक विचारों को मानती है। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने गांवों को भारत की आत्मा बताया था और यह विधेयक गांवों के विकास के लिए है।

    भेदभाव के आरोपों को किया खारिज

    विपक्ष द्वारा लगाए गए भेदभाव के आरोपों पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सरकार किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं करती। उन्होंने कहा कि देश का हर हिस्सा सरकार के लिए समान है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कथन का भी उल्लेख किया।

    कांग्रेस पर साधा निशाना

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी की टिप्पणी पर जवाब देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार पर किसी तरह की सनक सवार नहीं है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने सरकारी योजनाओं और संस्थानों का नामकरण केवल नेहरू परिवार के नाम पर किया। उन्होंने दावा किया कि कई योजनाएं, संस्थान, सड़कें और पुरस्कार इसी परिवार के नाम पर रखे गए।

    Also Read : प्रधानमंत्री मोदी ने बताया मैत्री पर्व का महत्व, बताया M-A-I-T-R-I का अर्थ

    Amidst the uproar in Parliament Shivraj Singh Chauhan responded to the bill. The 'VB-G-Ram-G' bill passed in the Lok Sabha; Shivraj Singh Chouhan targeted the opposition. लोकसभा में ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पास शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना संसद में हंगामे के बीच शिवराज सिंह चौहान ने विधेयक पर दिया जवाब
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने बताया मैत्री पर्व का महत्व, बताया M-A-I-T-R-I का अर्थ
    Next Article झाड़ियों में बैठकर कर रहा था साइबर ठगी का खेला, पुलिस ने दो को दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: तीन साल में 1 लाख फुटबॉल मैदान जितनी वन भूमि साफ, झारखंड में 6,199 हेक्टेयर का डायवर्जन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तर प्रदेश: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चीट

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: कोयला पीछे, न्यूक्लियर आगे, 2047 तक 11 गुणा बढ़ेगी भारत की बिजली क्षमता

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BJP की नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान, झारखंड से डॉ. प्रदीप वर्मा बने राष्ट्रीय मंत्री, देखें पूरी लिस्ट

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के बाहर अफरा-तफरी, 13 श्रद्धालु घायल, एक की हालत गंभीर

    August 17, 2026
    Latest Posts

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.