Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    7 May, 2026 ♦ 1:05 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»झाड़ियों में बैठकर कर रहा था साइबर ठगी का खेला, पुलिस ने दो को दबोचा
    गिरिडीह

    झाड़ियों में बैठकर कर रहा था साइबर ठगी का खेला, पुलिस ने दो को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharDecember 18, 2025Updated:December 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह पुलिस ने साइबर ठगों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस को ‘प्रतिबिंब पोर्टल’ से मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, आठ सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

    सूचना के अनुसार ताराटाड़ जाने वाली मुख्य सड़क पर, उसरी नदी पुल के पास झाड़ियों में कुछ युवक मोबाइल फोन के जरिए ऑनलाइन ठगी कर रहे थे। इसे सत्यापित करने के बाद पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम) आबिद खां के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल बनाया गया। दल ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को पकड़ लिया।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान जमुआ थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी रोहित कुमार शर्मा (19) और रंजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फोनपे और गूगल पे जैसे ऑनलाइन भुगतान ऐप्स पर रैंडम नंबर डालकर सक्रिय यूपीआई खातों की जानकारी निकालते थे। इसके बाद वे उन नंबरों पर कॉल करके खुद को किसी वित्तीय संस्था या कस्टमर केयर का प्रतिनिधि बताते और लोगों से ठगी करते थे। ठगी की गई रकम वे ‘Lotus Ne’ नामक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते थे।

    पुलिस ने बताया कि मामले में साइबर थाना में कांड संख्या 41/2025 दर्ज की गई है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इसके अलावा पुलिस उनके नेटवर्क में शामिल अन्य सदस्यों और ठगी के तरीकों की भी जांच कर रही है।

    गिरिडीह पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या लिंक पर अपनी बैंक या निजी जानकारी साझा न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

    Also Read : लखनऊ टी20 मैच रद्द होने पर क्या मिलेगा टिकट का रिफंड? यहां जानें पूरी जानकारी

    and their mobile phones and SIM cards have been seized. Two young men involved in online fraud have been arrested
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पास, शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर साधा निशाना
    Next Article लखनऊ टी20 मैच रद्द होने पर क्या मिलेगा टिकट का रिफंड? यहां जानें पूरी जानकारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026
    चाईबासा

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026
    Latest Posts

    बंगाल में शपथ ग्रहण से पहले शुभेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या

    May 7, 2026

    जनरल स्टोर की आड़ में चल रहा था शराब का खेल, पुलिस ने 320 बोतल के साथ दबोचा

    May 6, 2026

    एचईसी कर्मियों को नहीं मिल रहीं मूल सुविधाएं, राष्ट्रपति और श्रम मंत्री को भेजा गया पत्र

    May 6, 2026

    चंदन बेसरा ह’त्याकांड का खुलासा : पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा मौ’त के घाट, गिरफ्तार

    May 6, 2026

    मासूम से दरिंदगी करने वाले को 20 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला

    May 6, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.