Johar Live Desk : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के रूस से तेल खरीदने पर नाराज़गी जताई है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर भारत रूस से तेल आयात जारी रखता है, तो अमेरिका भारत पर टैरिफ (आयात शुल्क) बढ़ा सकता है।
एक सार्वजनिक कार्यक्रम में ट्रंप ने कहा कि भारत से इस मुद्दे पर उन्हें कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ भी की, लेकिन साथ ही टैरिफ बढ़ाने की बात दोहराई। ट्रंप ने कहा, “पीएम मोदी बहुत अच्छे आदमी हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं था। वे बिजनेस करते हैं और हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं।”
ट्रंप पहले भी कई बार भारत से रूस से तेल आयात बंद करने को कह चुके हैं। वे चाहते हैं कि भारत तेल सिर्फ अमेरिका से खरीदे। पिछले साल अगस्त 2025 में ट्रंप ने भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया था, जिसका कारण उन्होंने रूस से तेल आयात बताया था।
नए साल की शुरुआत में ट्रंप के इस बयान के बाद भारत-अमेरिका के रिश्तों में एक बार फिर तनाव देखने को मिल रहा है। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा।
हालांकि, भारत ने इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। भारत सरकार ने कहा था कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच इस विषय पर कोई बातचीत नहीं हुई है।
#WATCH | On India’s Russian oil imports, US President Donald J Trump says, “… They wanted to make me happy, basically… PM Modi’s a very good man. He’s a good guy. He knew I was not happy. It was important to make me happy. They do trade, and we can raise tariffs on them very… pic.twitter.com/OxOoj69sx3
— ANI (@ANI) January 5, 2026
Also Read : राज्य के 1711 हाई स्कूल बनेंगे प्लस टू, इंटर की पढ़ाई को मिलेगा नया आधार


