Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता
    खेल-सिनेमा

    गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जामताड़ा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में जामताड़ा जिला एक बार फिर बड़े खेल आयोजन का केंद्र बनने जा रहा है। स्थानीय गांधी मैदान में 29 मई से 31 मई तक 20वीं जूनियर बालिका राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी 24 जिलों की बालिका टीमें हिस्सा लेंगी। तीन दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में राज्य की उभरती खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर संत एंथोनी स्कूल, जामताड़ा के सभागार में जामताड़ा जिला खो-खो संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष डॉ. दुर्गा दास भंडारी ने की। बैठक में आयोजन की तैयारियों, खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन, सुरक्षा और खेल मैदान की व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की गई।

    जिला खो-खो संघ के महासचिव नंदन कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता भारतीय खो-खो संघ के निर्देशानुसार आयोजित की जा रही है। इसमें पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार तथा जिला प्रशासन जामताड़ा का सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन झारखंड राज्य खो-खो संघ के वार्षिक खेल कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का आयोजन जामताड़ा जिला खो-खो संघ, ऑल स्पोर्ट्स एकेडमी और झारखंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में होगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी टीमों के लिए बेहतर आवासन, गुणवत्तापूर्ण भोजन और खेल सामग्री की समुचित व्यवस्था की जाएगी ताकि खिलाड़ियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

    बैठक में संघ के संरक्षक श्यामल मंडल, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. चंचल भंडारी, उपाध्यक्ष कमलेश मंडल, भूपेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष गौरव जोशी, सह कोषाध्यक्ष आकाश साव, संजय पशुरामका, दीपक रजक समेत कई सदस्य मौजूद रहे। आयोजकों का कहना है कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से जामताड़ा की खेल पहचान को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही जिले के स्थानीय खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

    Also Read : हटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज

    29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता The thrill of Kho-Kho will be witnessed at Gandhi Maidan; the State-Level Junior Girls' Championship will be held from May 29 to 31. गांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच जामताड़ा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज
    Next Article रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा : नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो लापता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking : झारखंड में अब एसटीएफ की तर्ज पर झारखंड जगुआर करेगी काम, राज्य के गैंगस्टर व साइबर अपराधी इनके निशारे पर

    October 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : POCSO पीड़ित बच्चों की मदद के लिए 24 जिलों में बनेगा सहायक व्यक्तियों का पैनल, पहले बैच का प्रशिक्षण पूरा

    October 16, 2026
    Latest Posts

    राज्यपाल संतोष गंगवार ने किया कल्पना लोक दुर्गा पूजा पंडाल का उद्घाटन, तिरुपति बालाजी और महाभारत की झलक ने मोहा भक्तों का मन

    October 16, 2026

    जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पास अफसर नहीं जानते स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में क्या है अंतर

    October 16, 2026

    JPSC-JSSC सुधार की मांग करने वाले छात्रों की शिकायत पर NHRC सख्त, धनबाद SSP से दो सप्ताह में मांगी रिपोर्ट

    October 16, 2026

    अमेरिका-पाकिस्तान युद्ध में भारत के पाकिस्तान के साथ खड़े होने वाले बयान से पलटे मदन राठौड़, बोले- बात को तोड़-मरोडा गया

    October 16, 2026

    कोयला तस्करी के कथित काले कारोबार पर ED का बड़ा प्रहार, 136.44 करोड़ की संपत्ति अटैच

    October 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.