Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा : नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो लापता
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा : नहाने गए तीन बच्चे डूबे, दो लापता

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 17, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दामोदर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के बिजूलिया और किसान नगर क्षेत्र में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। घर से बिना बताए दामोदर नदी में नहाने गए तीन स्कूली बच्चे तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और मजदूरों ने एक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दो बच्चे नदी की तेज धारा में बह गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे घर से बिना किसी को बताए दामोदर नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी में उतरने के दौरान अचानक पानी का बहाव तेज हो गया और तीनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। बच्चों को डूबता देख वहां काम कर रहे मजदूरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आयुष कुमार तिवारी नामक बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। वहीं 13 वर्षीय प्रिंस कुमार और 12 वर्षीय वैभव कुमार तेज धार में बह गए। घटना की खबर मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में नदी तट पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तुरंत बच्चों के परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    सूचना मिलने के बाद मांडू की अंचलाधिकारी तृप्ति विजया कुजूर, रामगढ़ सदर के अंचलाधिकारी रमेश कुमार और कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन ने बच्चों की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन की ओर से पतरातू डैम से छोड़े जा रहे पानी को बंद करवाया गया, ताकि नदी का बहाव कम हो सके और खोज अभियान में आसानी हो। गोताखोरों की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। गोताखोरों के साथ दर्जनों स्थानीय लोग भी नदी में बच्चों की तलाश में जुटे हुए हैं। प्रिंस कुमार के दादा ने मीडिया को बताया कि सुबह वह बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। बाद में घटना की सूचना मिली। हादसे के बाद दोनों बच्चों के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन और पुलिस की टीम लगातार नदी में सर्च अभियान चला रही है। देर शाम तक दोनों बच्चों का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

    Also Read : हटाया गया जामताड़ा स्टेशन का 100 साल पुराना फुट ओवरब्रिज

    Major Tragedy in Ramgarh's Damodar River: Three Children Drown While Bathing; Two Missing दो लापता रामगढ़ के दामोदर नदी में बड़ा हादसा : नहाने गए तीन बच्चे डूबे
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगांधी मैदान में दिखेगा खो-खो का रोमांच, 29 से 31 मई तक होगी राज्य स्तरीय जूनियर बालिका प्रतियोगिता
    Next Article गढ़वा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का खुलासा, एसडीएम के छापे में “विशाल ऑनलाइन सेंटर” सील

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महाअष्टमी पर मां महागौरी की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

    October 17, 2026
    Latest Posts

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026

    एंटी CEC प्रोटेस्ट : अभिजीत दीपके की होगी कोर्ट में पेशी, तिरंगा मार्च से पहले हुई थी गिरफ्तारी

    October 17, 2026

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 7: लड़की हो कर ढ़ोल बजाती हो? कहानी हेमली कुमारी की

    October 17, 2026

    लद्दाख पर चीन की टिप्पणी से भड़के सोनम वांगचुक, पूछा- तिब्बत कब खाली कर रहे हैं?

    October 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.