Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में फिर से बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, कोरोना के चलते दूसरी बार टला गांव की सरकार का चुनाव
    झारखंड

    झारखंड में फिर से बढ़ेगा पंचायतों का कार्यकाल, कोरोना के चलते दूसरी बार टला गांव की सरकार का चुनाव

    Team JoharBy Team JoharJune 20, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड में पंचायत चुनाव फिलहाल होने की गुंजाइश पर पूरी तरह से विराम लग गया है। कोरोना को देखते हुए एक बार फिर से राज्य की पंचायतों के कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ा दिए गए हैं। राज्य के ग्रामीण विकास तथा संसदीय कार्यमंत्री आलमगीर आलम ने रविवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाने के लिए राज्य सरकार जल्द ही अध्यादेश लाने का जा रही है।

    कोरोना ने लगाया पंचायत चुनाव पर ग्रहण

    ग्रामीण विकास मंत्री ने बताया कि दिसंबर 2020 में राज्य सरकार ने कोरोना वायरस के चलते चुनाव न कराकर त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल 6 महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया था। लेकिन अब ये समय भी 15 जुलाई को समाप्त हो जाएगा।

    अभी भी कोविड-19 संक्रमण के कारण चुनाव नहीं हो पाया है और फिलहाल होने की उम्मीद भी न के बराबर है। इस कारण पंचायतों का विकास बाधित ना हो और काम होता रहे, इसके लिए अध्यादेश लाकर एक बार फिर से कार्यकाल को छह महीने के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

    हालात ठीक हुए तो दिसंबर में होंगे चुनाव

    मंत्री आलमगीर आलम ने उम्मीद जाहिर कि स्थिति सामान्य होने के बाद दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह में राज्य में पंचायत चुनाव का कार्य संपन्न करा लिया जाएगा। उन्होंने उम्मीद जतायी कि आगामी 20-21 दिसंबर तक त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न हो जाने के बाद फिर से तीसरी बार कार्यकाल को बढ़ाने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

    गौरतलब है कि झारखंड में त्रिस्तरीय पंचायतों का कार्यकाल जनवरी में ही समापत हो गया था। इसके बाद केंद्र सरकार से अनुमति लेकर पंचायतों का कार्यकाल अगले छह महीने के लिए कमेटियों के हवाले किया गया था। अभी लॉकडाउन जारी है और ऐसे में पंचायतों का कार्यकाल बढ़ाना ही एकमात्र उपाय बचा है।

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएमएसएस आयुर्वेदिक हेल्थकेयर एंड ट्रस्ट के चीफ सेक्रेटरी हेमंत सिन्हा कोलकाता से गिरफ्तार, ईडी ने की कार्रवाई
    Next Article मुजफ्फरपुर में शर्मसार हुए रिश्ते, मां ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को उतारा मौत के घाट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Latest Posts

    JPSC 11वीं-13वीं और फूड सेफ्टी नियुक्ति रद्द मामले पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

    August 20, 2026

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026

    झारखंड : हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रहे 43 अभ्यर्थियों ने छोड़ा ट्रेनिंग कैंप, जानें कौन-कौन हैं ये लोग

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.