Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी मंईयां सम्मान योजना की झांकी, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी मंईयां सम्मान योजना की झांकी, मुख्य सचिव ने दिया निर्देश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJanuary 10, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : 26 जनवरी 2025 यानि गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गुरुवार को बैठक हुई। इस बैठक में मुख्य सचिव अलका तिवारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह की झांकी में झारखंड का चरित्र और चेहरा झलकना चाहिए। उन्होंने झांकी में मइंया सम्मान योजना और सड़क सुरक्षा को भी जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस की झांकियों के चयन के लिए एक कमिटी भी होनी चाहिए, जो उसके थीम और प्रजेंटेशन को फाइनल करे। इस बैठक में तीन सदस्यीय कमिटी का गठन भी किया गया, जिसमें कृषि सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी, पर्यटन सचिव मनोज कुमार और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी को शामिल किया गया। बैठक में तय हुआ कि गणतंत्र दिवस समारोह में कुल 12 से 13 विभागों की झांकियों का प्रदर्शन कमिटी के अनुमोदन के बाद किया जाएगा।

    मुख्य सचिव ने उपायुक्त दुमका और रांची को निर्देशित किया कि वे गणतंत्र दिवस समारोह के लिए आमंत्रण पत्र की छपाई और वितरण ससमय सुनिश्चित करेंगे। वहीं रांची और दुमका में स्थापित महत्वपूर्ण प्रतिमा स्थलों की सफाई और प्रतिमाओं पर माल्यार्पण की व्यवस्था, मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को समारोह स्थल तक लाने की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर पंडाल, बैरिकेडिंग एवं बैठने की व्यवस्था, समारोह स्थल पर ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था, पेयजल, शौचालय एवं स्वच्छता इत्यादि की व्यवस्था, समारोह स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्गों पर यातायात और पार्किंग की व्यवस्था, मुख्य समारोह स्थल पर चिकित्सा की व्यवस्था, अग्निशमन की व्यवस्था, पुरस्कार- सम्मान पत्र का वितरण, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य जिला मुख्यालयों पर गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन को लेकर बैठक में विस्तृत चर्चा हुई और निर्णय लिए गये।

    वहीं मुख्य सचिव ने मोरहाबादी मैदान के पास लगे एलइडी स्क्रीन की क्वालिटी सुधारने का निर्देश दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के प्रस्ताव पर झांकी में झारखंड के वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी को अनुमोदित किया गया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झांकी में साइबर सुरक्षा को भी शामिल करने का सुझाव दिया। वहीं तय हुआ कि गणतंत्र दिवस परेड में सेना, सीआइएसएफ, सीआरपीएफ, एसएसवी, जैप, जिला बल, एनडीआरएफ, फायर बिग्रेड के प्लाटून के साथ सेना, सीआरपीएफ और जैप के बैंड भाग लेंगे। इसका रिहर्सल 18 जनवरी से 24 जनवरी के बीच सुनिश्चित कर लेने का निर्देश दिया गया।

    गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को लेकर मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गृह सचिव वंदना दादेल, डीजीपी अनुराग गुप्ता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के प्रधान सचिव मस्तराम मीणा, कृषि सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी, पर्यटन सचिव मनोज कुमार, परिवहन सचिव कृपानंद झा, ग्रामीण विकास सचिव के श्रीनिवासन, दक्षिणी छोटानागपुर के आयुक्त अंजनी मिश्रा, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक राजीव लोचन बख्शी, आइजी अभियान एबी होमकर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 10 January 2025 : मेष से मीन तक जानें आज का राशिफल

    Also Read : नशे के खिलाफ रांची पुलिस की जेसीबी कार्रवाई

    Also Read : कोयला व्यवसायी मुकेश सिंह के घर में फिर गोलीबारी, अमन साहू गैंग ने ली जिम्मेदारी

    Also Read : पिकअप वैन ने बाइक सवार को कुचला, हेल्थ मिनिस्टर ने फिर क्या किया… जानें

    Also Read : मंत्री दीपिका पांडेय ने की समीक्षा बैठक, दिये कई निर्देश

    Also Read : चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह का ह’त्यारा सहित दो धराये, SSP क्या बोले… देखिये

    Also Read : सुप्रीम कोर्ट का आदेश “हादसे के बाद बिना पैसे हो इलाज”… 

    Agriculture Secretary Abu Bakker Siddiqui Chief Secretary Alka Tiwari Director of Information and Public Relations Department Rajeev Lochan Bakshi jharkhand Jharkhand Republic Day tableau Jharkhand's character and identity Maiyya Samman Yojana Republic Day 2025 Republic Day preparations Republic Day tableau Republic Day tableau theme road safety tableau presentation tableau selection committee Tourism Secretary Manoj Kumar कृषि सचिव अबू बक्कर सिद्दिकी गणतंत्र दिवस 2025 गणतंत्र दिवस झांकी गणतंत्र दिवस झांकी थीम गणतंत्र दिवस तैयारियां झांकी चयन कमिटी झांकी प्रजेंटेशन झारखंड झारखंड का चरित्र और चेहरा झारखंड गणतंत्र दिवस झांकी पर्यटन सचिव मनोज कुमार मंइयां सम्मान योजना मुख्य सचिव अलका तिवारी सड़क सुरक्षा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग निदेशक राजीव लोचन बख्शी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक अपराधी घायल
    Next Article राजद विधायक आलोक मेहता के आवास पर ED की छापेमारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026
    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़

    September 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    डिजिटल हाजिरी घोटाला: लातेहार में फर्जी ऐप से बनी मजदूरों की हाजिरी

    September 3, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खनिज संशोधन विधेयक के खिलाफ आंदोलनकारी करेंगे आर्थिक नाकेबंदी, कहा – खनिज हमारा कानून तुम्हारा नहीं चलेगा

    September 3, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : उत्पाद सिपाही भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अतुल वत्स का अब जेपीएससी परीक्षा घोटाले से जुड़ा कनेक्शन, उत्पाद सिपाही पेपर लीक की आशंका पर अब उठ रहे सवाल

    September 3, 2026

    सरकारी स्कूलों में पत्रकार, यूट्यूबर्स की ‘नो एंट्री’, SC ने खारिज की याचिका

    September 3, 2026

    JSSC-CGL : NDA के बाद INDIA गठबंधन का सरकार पर दबाव, 48 घंटे में कार्रवाई का दिया अल्टीमेटम

    September 3, 2026

    झारखंड : 12 जिलों के शिक्षकों का इंतजार खत्म, राज्य सरकार ने जारी किए 676 करोड़

    September 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.