Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सुप्रीम कोर्ट का आदेश “हादसे के बाद बिना पैसे हो इलाज”… 
    देश

    सुप्रीम कोर्ट का आदेश “हादसे के बाद बिना पैसे हो इलाज”… 

    Team JoharBy Team JoharJanuary 9, 2025Updated:January 9, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live news desk: सुप्रीम कोर्ट ने सड़क हादसे के बाद घायलों के इलाज के लिए अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कहा है कि सरकार को ऐसी योजना बनानी चाहिए। जिससे लोगों को हादसे के बाद बिना कोई पैसा दिए इलाज मिल सके। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि केंद्र सरकार “गोल्डन ऑवर” अवधि में सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा की योजना तैयार करे। गंभीर चोट लगने के बाद पहले एक घंटे को “गोल्डन ऑवर” कहा जाता है। घायल के इलाज के लिए ये वक्त सबसे अहम माना जाता है।

    गंभीर चोट लगने पर एक घंटे के अंदर उचित इलाज बेहद जरूरी होता है। इस दौरान इलाज मिलने पर घायल व्यक्ति के बचने की संभावना ज्यादा रहती है। देर होने पर मौत या अपंग होने की आशंका बढ़ जाती है।

    कोर्ट ने क्या कहा?

    सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि कई बार ऐसा होता है कि हादसे में घायल हुए व्यक्ति के करीबी और परिजन उसके आस-पास नहीं होते हैं। इसलिए उसकी मदद करने वाला कोई नहीं होता है। घायल व्यक्ति को गोल्डन ऑवर में जरूरी उपचार मिलना चाहिए, लेकिन अक्सर गोल्डन ऑवर में जरूरी इलाज से मना कर दिया जाता है। अस्पताल भी ऐसी सूरत में कभी-कभी पुलिस के आने तक इंतजार करते हैं। उनकी चिंता इलाज में लगने वाले खर्च को लेकर होती है। कई मामलों में अगर गोल्डन ऑवर के दौरान जरूरी उपचार नहीं मिलता है, तो घायलों की जान जा सकती है। ऐसे में कैशलैस योजना जरूरी है।

    14 मार्च तक नीति लागू करे सरकार

    जस्टिस अभय एस ओका और जस्टिस ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की बेंच ने कहा कि मोटर वाहन अधिनियम की धारा 162 के तहत गोल्डन ऑवर के दौरान दुर्घटनाओं के पीड़ितों के कैशलेस उपचार की जिम्मेदारी केंद्र सरकार की बनती है। कोर्ट ने सरकार को योजना लागू करने के लिए 14 मार्च तक का समय दिया है। 24 मार्च को सुप्रीम कोर्ट इस मसले पर दोबारा सुनवाई करेगा।

     

    Desh new rule News News Update Supreme Court yojna
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयातायात नियमों का जरूर करें पालन, नहीं तो होगी परेशानी : DC
    Next Article चावल कारोबारी नरेंद्र सिंह का ह’त्यारा सहित दो धराये, SSP क्या बोले… देखिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी घोटालाः सिंडिकेट में शामिल होने से पहले संजय सऊदी अरब की कंपनी, प्रदीप कुमार डेटा स्कैनिंग और रमेश रांची के कोकर में चलाता था नर्सिंग कॉलेज

    September 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    FJCCI चुनाव: मुकेश अग्रवाल को मिले सबसे ज्यादा वोट, लेकिन अध्यक्ष पद की रेस में तुलसी पटेल का पलड़ा भारी

    September 13, 2026
    क्राइम

    कर्नाटक : 90 से अधिक अस्पतालों तक पहुंची नकली दवाओं की सप्लाई, फार्मेसी संचालक गिरफ्तार

    September 13, 2026
    Latest Posts

    धार्मिक शिक्षा देने वाले संस्थानों को रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा, केंद्रीय शिक्षा सचिव को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

    September 15, 2026

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026

    बहुमत है तो बीजेपी संसद में लाकर UCC बिल पास कराए : उमर अब्दुल्ला

    September 15, 2026

    बिहार: अब MLC हैं दीपक प्रकाश, फिर भी क्यों फंसी है मंत्री की कुर्सी? सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.