Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»घुसपैठियों की गोद में बैठी राज्य सरकार नहीं चाहती संगठित हो झारखंड का आदिवासी समाज : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    घुसपैठियों की गोद में बैठी राज्य सरकार नहीं चाहती संगठित हो झारखंड का आदिवासी समाज : बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharJune 30, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मरांडी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहेट प्रखंड के भोगनाडीह गांव में आज ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुए हिंसक टकराव ने पूरे क्षेत्र में हलचल मचा दी है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इसे अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए कहा कि इस बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीण घायल हुए हैं।

    मरांडी ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस का प्रयोग अंग्रेजी हुकूमत की क्रूरता की याद दिलाता है। हूल क्रांति की पवित्र भूमि पर, छह पीढ़ियों के बाद एक बार फिर सिद्धो-कान्हू के वंशजों को अन्याय और अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ा है।”

    हूल दिवस के पावन अवसर पर भोगनाडीह में पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और आंसू गैस के प्रयोग की घटना अत्यंत निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बर्बर कार्रवाई में कई ग्रामीणों के घायल होने की सूचना मिली है। मैंने साहिबगंज एसपी से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली है।

    आज की यह बर्बरता… pic.twitter.com/aRNTBNnTte

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) June 30, 2025

    उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की हेमंत सोरेन सरकार घुसपैठियों के इशारे पर काम कर रही है और नहीं चाहती कि झारखंड का आदिवासी समाज अपने पुरखों की वीरगाथाओं से प्रेरणा लेकर अपनी अस्मिता और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित हो। मरांडी ने चेतावनी दी कि सरकार की यह साजिश कभी सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा, “जिस तरह वीर सिद्धो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो ने हूल क्रांति के जरिए अंग्रेजी सत्ता की नींव हिलाई थी, उसी तरह भोगनाडीह में यह दमनकारी घटना हेमंत सरकार के पतन का कारण बनेगी।”

    इस घटना ने झारखंड में आदिवासी समाज के बीच आक्रोश को और बढ़ा दिया है, और मरांडी ने सरकार से इस बर्बर कार्रवाई की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    Also Read : पहली पत्नी संग मिलकर दूसरी बीवी को उतारा मौ’त के घाट, फिर की यह कोशिश…

    Also Read : गुमला में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, पांच गिरफ्तार

    Also Read : सिद्धू कान्हू स्मारक स्थल बनेगा संग्रहालय, DC ने दिए निर्देश

    Also Read : रांची के पंडरा बाजार में हटाया गया अतिक्रमण, RMC ने चलाया अभियान

    Also Read : उषा मार्टिन के MD राजीव झंवर ने रांची CBI कोर्ट में पासपोर्ट किया सरेंडर

    Also Read : ठेकेदार के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 7 लाख के जेवरात और 66 हजार नकद ले उड़े चोर

    administrative brutality Babulal marandi Barhet block Bhognadih village colonial repression Hul Kranti Jharkhand BJP Jharkhand Politics lathicharge Sahibganj Sidhu-Kanhu descendants social unrest tear gas Tribal Protest Tribal Rights villagers vs administration violent clash अंग्रेजी हुकूमत आदिवासी अधिकार. आदिवासी विरोध आंसू गैस ग्रामीण बनाम प्रशासन झारखंड भाजपा झारखंड राजनीति प्रशासनिक बर्बरता बरहेट प्रखंड बाबूलाल मरांडी भोगनाडीह गांव लाठीचार्ज सामाजिक संघर्ष साहिबगंज सिदो-कान्हू वंशज हिंसक टकराव हूल क्रांति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबेतला नेशनल पार्क 1 जुलाई से होगा बंद… जानें क्यों
    Next Article सिदो-कान्हू को संताल हूल दिवस पर श्रद्धांजलि, DC और SSP ने किया मल्यार्पण

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.