बोकारो: आजसू पार्टी की “झारखंड नव निर्माण यात्रा” का भव्य शुभारंभ गोमिया विधानसभा से किया गया. यह यात्रा गोमिया हाई स्कूल चौक से शुरू होकर सवांग वन बी बाजार तक पहुँची. जहाँ एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गई. यात्रा में बड़ी संख्या में लोग ढोल-नगाड़ों की धुन और घोड़ नाच के साथ उत्साहपूर्वक शामिल हुए. कार्यक्रम में आजसू पार्टी के सुप्रीमो सुदेश महतो और गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो उपस्थित थे. जिन्होंने हजारों महिला-पुरुषों के साथ पदयात्रा की. जनसभा को संबोधित करते हुए सुदेश महतो ने वर्तमान राज्य सरकार पर कड़े प्रहार किए. उन्होंने कहा कि यह सरकार झूठ की बुनियाद पर राज्य के लोगों, खासकर युवाओं को ठगने का काम की है. उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार केवल भ्रांति फैला कर नाटक कर रही है और लोगों को गुमराह कर रही है. महतो ने कहा कि सरकार ने विकास को कभी भी अपनी प्राथमिकता नहीं बनाया. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी पिछले कई वर्षों से इसी दिन पदयात्रा की शुरुआत करती आई है और इस बार गोमिया से यात्रा के अगले पड़ाव की शुरुआत की है. उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का स्वागत करते हुए उनके कदमताल की प्रशंसा की. गोमिया विधायक डॉ. लंबोदर महतो ने कहा कि वे गोमिया के विकास के प्रति हमेशा से गंभीर रहे हैं. उन्होंने गोमिया की पेयजल संकट को दूर करने के अपने प्रयासों का उल्लेख किया और बताया कि विधानसभा में गोमिया की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. उन्होंने जनता से भविष्य में भी इसी तरह का समर्थन देने की अपील की. मुखिया सपना कुमारी, बलराम रजक, कृष्णा निषाद और राजेश विश्वकर्मा ने भी संबोधित किया. सभी ने अपने-अपने वक्तव्यों में पार्टी के उद्देश्यों और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया और जनता से यात्रा को सफल बनाने की अपील की.
झूठ की बुनियाद पर राज्य सरकार ने जनता को ठगने का काम किया : सुदेश महतो

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleअवैध शराब और जुए के खिलाफ छापामारी, पुलिस ने 2 को किया गिरफ्तार
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More
