Giridih (Goswami Naresh Nath) : जमुआ थाना क्षेत्र के भूपतडीह और बादीडीह गांव में जमीन और पैसा लेन-देन को लेकर 3 जनवरी को हुई गोलीकांड की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में एक आरोपी को गोली लगी, जिसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस ने बरामद किए हथियार और वाहन
गिरिडीह पुलिस ने जेरीवाडीह से तीन देसी पिस्टल, 23 जिंदा कारतूस और चार मैगजीन बरामद किए हैं। इसके अलावा, घटना में इस्तेमाल हुई एक सेंट्रो कार और दो मोटर साइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली हैं। गिरिडीह पुलिस कप्तान डॉ. बिमल कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोलीकांड जमीन विवाद और लेन-देन के कारण हुआ और पुलिस पूरी तरह मामले की जांच कर रही है।
इलाके में बढ़ी सुरक्षा की चिंता
यह घटना इलाके में सुरक्षा को लेकर लोगों में चिंता पैदा कर गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि भविष्य में ऐसी किसी भी हिंसक घटना को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
Also Read : बिहटा में बुलडोजर कार्रवाई के खिलाफ भाकपा माले का प्रदर्शन


