Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चौकीदार बहाली में लिखित परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, अब होगी शारीरिक जांच परीक्षा
    झारखंड

    चौकीदार बहाली में लिखित परीक्षा का परिणाम हुआ घोषित, अब होगी शारीरिक जांच परीक्षा

    Team JoharBy Team JoharMay 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चौकीदार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara (Rajiv Jha) : चौकीदार बहाली को लेकर आयोजित हुई लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है. जिले के सरकारी वेबसाइट पर सफल हुए अभ्यर्थियों का नाम अपलोड कर दिया गया है. सोमवार को उपायुक्त कुमुद सहाय ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर इस आशय की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बहाली को लेकर सरकार के गाइडलाइन और न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन किया गया है. हरएक वर्ग में आरक्षण की नियमावली के अनुसार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. जनरल कैटेगरी, एसटी, एससी, ओबीसी और अन्य आरक्षित वर्ग के लिए न्यायालय के निर्देशों का पूर्ण रूप से पालन हुआ है.

    उपायुक्त ने कहा कि लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित किए जाने के बाद अब शारीरिक जांच परीक्षा की तैयारी जिला प्रशासन ने आरंभ कर दी है. शारीरिक जांच परीक्षा के लिए पुलिस अधीक्षक को दायित्व सोपा गया है. प्रेस वार्ता में उपस्थित पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एहतेशाम वकारीब ने बताया कि आगामी 13, 14, 15 और 16 मई को शारीरिक जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. बताया कि समाहरणालय के पास स्थित आउटडोर स्टेडियम में शारीरिक जांच परीक्षा ली जाएगी. गर्मी के मौसम को देखते हुए सुबह जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. जिसके लिए विधिवत सूचना जारी कर दी जाएगी.

    चौकीदार बहाली में विभिन्न प्रकार की अनियमितताओं को लेकर राजनीतिक दलों द्वारा उठाए जा रहे सवाल के जवाब में उपायुक्त ने कहा कि हमने पूरी पारदर्शिता के साथ बगैर किसी भेदभाव के परीक्षा का निष्पादन किया है. इसमें कहीं से भी किसी तरह की कोई धांधली नहीं की गई है. सरकार के गाइडलाइन और न्यायालय के निर्देशों का अक्षरश: पालन हुआ है. प्रेस वार्ता में अपर समाहर्ता जुगनू मिंज, उपसमाहर्ता अविश्वर मुर्मू,  जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंकज कुमार रवि संहिता अन्य उपस्थित थे.

    Also Read : नया Milestone सेट करने की कगार पर केएल राहुल

    Also Read : तिलक समारोह से आ रहे दो भाइयों को ट्रक ने कुचला, एक की मौ’त

    Chowkidar Recruitment court directives Deputy Commissioner Kumud Sahay District Administration general category government job Government Recruitment OBC Official Website press conference reservation rules Result Declared SC selection list ST written exam result आरक्षण नियम उपायुक्त कुमुद सहाय एसटी एससी ओबीसी चयन सूची चौकीदार बहाली जनरल कैटेगरी जिला प्रशासन न्यायालय के निर्देश प्रेस वार्ता रिजल्ट घोषित लिखित परीक्षा परिणाम सरकारी नौकरी सरकारी बहाली सरकारी वेबसाइट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleDMO ऑफिस का कंप्यूटर ऑपरेटर रिश्वत लेते धराया, ACB ने रंगेहाथ दबोचा
    Next Article बिहार के नियोजन भवन को मिली फाइव स्टार रेटिंग… जानिये क्यों

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.