Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो : राजेश
    झारखंड

    कांग्रेस की नीतियों और कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी स्पष्ट हो : राजेश

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची । झारखंड प्रदेश कांग्रेस को-ऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक वर्चुअल माध्यम से शुक्रवार को हुई। को-ऑर्डिनेशन कमिटी के चेयरमैन और झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय के अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनों तक पहुंचाने की प्रक्रिया एवं जिम्मेवारी स्पष्ट हो। चुने हुए प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय हो।

    उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी एवं जवाबदेही स्पष्ट हो और कार्यकर्ताओं की सक्रियता के आधार पर उनके मूल्यांकन की प्रक्रिया एवं उन्हें उचित स्थान देने की प्रक्रिया तय हो। इससे पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता अपनी राजनैतिक भूमि का मजबूती के साथ निभा सके। नेता विधायक दल आलमगीर आलम ने चिंतन शिविर की सफलता पर सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों के साथ सरकार के जनहितैषी योजनाओं को प्रचारित प्रसारित करने के लिए भी संगठन को तैयार करना होगा। इसलिए कार्यकर्ता संवाद जरूरी है।

    बैठक में पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संगठन सशक्तिकरण के लिए सदस्यता अभियान को हम सभी को समग्र प्रयासों से सफल बनाने के लिए लगना होगा। डॉ अजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ताओं की पहचान एवं प्रशिक्षण की प्रक्रिया निरन्तर चलनी चाहिए। मोर्चा, प्रकोष्ठ का मुख्य संगठन के साथ समन्वय सुनिश्चित हो।

    को-ऑर्डिनेशन कमिटी के सभी सदस्यों ने कमिटी की बैठक को जिला एवं प्रखंड स्तर तक निरंतर आहूत किये जाने पर बल देते हुए जल्द से जल्द सांगठनिक कमिटी को गठित करने को जरूरी बताया। साथ ही साथ सदस्यता अभियान को सफल बनाने की बात कही।

    झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने प्रदेश अध्यक्ष को निर्देश दिया कि शनिवार से आरंभ होने वाले प्रमंडलीय सम्मेलन कार्यक्रम में संबंधित प्रमंडल के तहत सभी जिले के अध्यक्ष और पदाधिकारी, प्रखण्ड अध्यक्ष तथा पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष, पूर्व सांसद और विधायक सहित अन्य नेता की उपस्थिति सुनिश्चित हो।

    बैठक में कमिटी के संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, सदस्य नेता विधायकदल आलमगीर आलम, उपनेता विधायक दल प्रदीप यादव, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, डॉ अजय कुमार , मंत्री बन्ना गुप्ता, मंत्री बादल पत्रलेख, कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा, बंधु तिर्की, जलेश्वर महतो, शहजादा अनवर और सुखदेव भगत सहित अन्य शामिल हुए।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसभी जिलों में पोषण सखी के चयन पर समेकित निर्णय जल्द: जोबा
    Next Article पीएलएफआइ के चार उग्रवादी गिरफ्तार, देसी कारबाइन और रायफल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.