Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पोस्टमॉर्टम से इनकार ने बढ़ाया शक, खुल गया कातिल मां का राज
    क्राइम

    पोस्टमॉर्टम से इनकार ने बढ़ाया शक, खुल गया कातिल मां का राज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साहिबगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले के बरहरवा थाना क्षेत्र के रतनपुर गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर 14 साल के बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने शव को घर के पास ही पोखर में फेंक दिया, ताकि मामला हादसा लगे। तीन दिन बाद जब सच्चाई सामने आई तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    बुधवार को हुआ मामले का खुलासा

    बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल ने बुधवार को मामले का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक आयुष कुमार ने अपनी मां मीनू देवी (33 साल ) को उसके ममेरे भाई रोहित साहा (30 साल) के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। आयुष ने इसका विरोध किया। यही विरोध उसकी जान का कारण बन गया।

    पुलिस के मुताबिक, मीनू देवी और रोहित साहा के बीच पिछले दो साल से अवैध संबंध थे। दोनों को डर था कि अगर आयुष ने यह बात किसी को बता दी तो बदनामी होगी। इसी डर में उन्होंने खौफनाक कदम उठा लिया।

    पिता घर पर नहीं थे, उसी रात रची गई साजिश

    7 फरवरी की रात करीब 9 बजे आयुष के पिता घर पर नहीं थे। इसी बीच मीनू देवी ने अपने प्रेमी रोहित साहा को फोन कर घर के पीछे बुलाया। जब आयुष ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसने विरोध किया। बात फैलने के डर से दोनों ने मिलकर आयुष का गला दबा दिया। हत्या के बाद शव को पास के पोखर के किनारे फेंक दिया।

    गर्दन पर नाखून के निशान से खुला राज

    शुरुआत में मामला अज्ञात लोगों द्वारा हत्या का बताया गया। मृतक के पिता के आवेदन पर बरहरवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। लेकिन पुलिस को घटनास्थल पर कुछ ऐसे संकेत मिले, जिससे शक गहरा गया।

    आयुष की गर्दन पर नाखून के निशान थे। इसके अलावा मां द्वारा पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार करना, तालाब से शव घर लाने की कहानी और परिजनों के बयानों में विरोधाभास ने पुलिस को सोचने पर मजबूर कर दिया। सख्त पूछताछ में आखिरकार मीनू देवी और रोहित साहा टूट गए और जुर्म कबूल कर लिया।

    तीन दिन बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मीनू देवी और रोहित साहा को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है। लोग हैरान हैं कि एक मां अपने ही बेटे के साथ ऐसा कैसे कर सकती है।

    Also Read : मुजफ्फरपुर में SSP का सख्त एक्शन : थानेदार पर गिरी गाज, SI सस्पेंड

    14 वर्षीय आयुष कुमार 14-year-old Ayush Kumar Barharwa Ratanpur village body found in pond domestic crime case Family Murder Case illicit relationship case jharkhand crime news Jharkhand Latest News Meenu Devi arrested mother kills son relationships shamed Rohit Saha arrested Sahibganj murder case SDPO Nitin Khandelwal strangulation अवैध संबंध मामला एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल गला दबाकर हत्या घरेलू अपराध मामला झारखंड क्राइम न्यूज झारखंड ताजा खबर पारिवारिक हत्या मामला पोखर में मिला शव बरहरवा रतनपुर गांव मां ने बेटे की हत्या मीनू देवी गिरफ्तारी रिश्तों को शर्मसार रोहित साहा गिरफ्तार साहिबगंज हत्या कांड
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleSSP का सख्त एक्शन : थानेदार रडार पर, SI सस्पेंड
    Next Article खूंटी में फुलकू नदी किनारे युवती का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    आदिवासी

    परिसीमन पर आर-पार की लड़ाई! मोरहाबादी में लाखों का सैलाब, सोरेन की गैरमौजूदगी पर सवाल

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    JPSC-JSSC परीक्षा घोटाला : अब तक कौन-कौन गिरफ्तार, कब हुई कार्रवाई, जानिए पूरी टाइमलाइन

    August 31, 2026
    Latest Posts

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026

    “24 घंटे में माफी माँगो, वरना संभाल नहीं पाओगे” – शुभेंदु अधिकारी की ‘आनंदबाजार पत्रिका’ को खुली चेतावनी

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.