Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»SSP का सख्त एक्शन : थानेदार रडार पर, SI सस्पेंड
    ट्रेंडिंग

    SSP का सख्त एक्शन : थानेदार रडार पर, SI सस्पेंड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SSP
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में SSP कांतेस कुमार मिश्रा ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ा रुख अपनाया है। देर रात की गई कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक तरफ मिठनपुरा थानेदार पर निलंबन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, तो वहीं मनियारी थाने के सब-इंस्पेक्टर (SI) कन्हैया कुमार को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।

    देर रात औचक निरीक्षण, थानेदार गायब मिले

    मंगलवार देर रात SSP कांतेस कुमार मिश्रा अचानक मिठनपुरा थाने पहुंच गए। वे खुद रात्रि गश्ती की स्थिति देखने निकले थे। लेकिन निरीक्षण के दौरान जो तस्वीर सामने आई, वह चौंकाने वाली थी। थानेदार न तो थाने में मौजूद थे और न ही क्षेत्र में गश्त पर थे। यानी जिम्मेदारी के समय वे ड्यूटी से नदारद पाए गए। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए SSP ने उनके खिलाफ निलंबन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दिया है। साथ ही उनसे स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।

    मनियारी के SI कन्हैया कुमार सस्पेंड

    इधर मनियारी थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक (SI) कन्हैया कुमार पर भी गाज गिरी है। विभागीय समीक्षा में यह बात सामने आई कि वे केसों के अनुसंधान में काफी ढिलाई बरत रहे थे। कई मामलों की जांच समय पर पूरी नहीं की गई थी। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए SSP ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार सिर्फ जीवन-यापन भत्ता ही मिलेगा।

    सभी थाना प्रभारियों को कड़ी चेतावनी

    इस कार्रवाई के बाद SSP ने जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं।

    1. रात्रि गश्ती में कोई कोताही नहीं : SSP ने साफ कहा है कि रात के समय सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी दिखनी चाहिए। गश्ती प्रभावी हो, ताकि अपराधियों में डर और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बना रहे।
    1. माफियाओं पर जीरो टॉलरेंस : अवैध शराब की तस्करी और खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने को कहा गया है।
    1. जनता से व्यवहार में शालीनता : SSP ने यह भी हिदायत दी कि आम नागरिकों के साथ पुलिस का व्यवहार शालीन और सम्मानजनक होना चाहिए। थानों में आने वाले लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाए।

    Also Read : लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर सवाल

    Bihar police departmental action Illegal Liquor law and order Maniyari police station mining mafia Mithanpura police station muzaffarpur night patrolling police action police negligence SI Kanhaiya Kumar SSP Kantesh Kumar Mishra station head suspension Surprise Inspection zero tolerance अवैध शराब एसआई कन्हैया कुमार एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा औचक निरीक्षण कानून व्यवस्था खनन माफिया जीरो टॉलरेंस थानाध्यक्ष निलंबन पुलिस कार्रवाई पुलिस लापरवाही बिहार पुलिस मनियारी थाना मिठनपुरा थाना मुजफ्फरपुर रात्रि गश्ती विभागीय कार्रवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleXLRI जमशेदपुर का जलवा: 1.1 करोड़ का पैकेज, 100% प्लेसमेंट से फिर बनाया रिकॉर्ड
    Next Article पोस्टमॉर्टम से इनकार ने बढ़ाया शक, खुल गया कातिल मां का राज

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : ‘सत्ता, अपराधी और पुलिस के नापाक गठजोड़’ ने कानून-व्यवस्था की उड़ाईं धज्जियां, तेजस्वी का मुख्यमंत्री पर हमला

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तेलंगाना : हैदराबाद में डांडिया उत्सव के दौरान हादसा, लाइटिंग का ढांचा गिरने से छात्रा की मौत, 15 घायल

    October 18, 2026
    बिहार

    बिहार : अनंत सिंह ने कराए नौ मर्डर?, जानिए क्या है 2004 का पूरा मामला

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेशी से पहले लंदन रवाना हुए ध्रुव राठी, साकेत कोर्ट ने जारी किया जमानती वारंट

    October 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रूपी सोरेन का दशकर्म आज, कल संस्कार भोज; नेमरा में एक लाख से अधिक लोगों के जुटने की उम्मीद

    October 17, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.