Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»XLRI जमशेदपुर का जलवा: 1.1 करोड़ का पैकेज, 100% प्लेसमेंट से फिर बनाया रिकॉर्ड
    झारखंड

    XLRI जमशेदपुर का जलवा: 1.1 करोड़ का पैकेज, 100% प्लेसमेंट से फिर बनाया रिकॉर्ड

    Team JoharBy Team JoharFebruary 11, 2026Updated:February 11, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    XLRI
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : देश में कई बड़े-बड़े बिजनेस स्कूल हैं, लेकिन जब बात टॉप मैनेजमेंट कॉलेज की होती है तो जमशेदपुर का XLRI अपने आप चर्चा में आ जाता है। झारखंड के लिए यह गर्व की बात है कि देश के बेहतरीन बी-स्कूल्स में XLRI का नाम मजबूती से शामिल है। यहां अगर आपके बच्चे का दाखिला हो जाए तो सच मानिए, करियर को लेकर आधी टेंशन वहीं खत्म हो जाती है।

    सबसे पुराना और भरोसेमंद संस्थान

    XLRI यानी जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, भारत का सबसे पुराना मैनेजमेंट संस्थान है। पहले इसे जेवियर लेबर रिलेशंस इंस्टीट्यूट के नाम से जाना जाता था। सालों से यह संस्थान अपने मजबूत एकेडमिक सिस्टम, इंडस्ट्री कनेक्शन और शानदार प्लेसमेंट के लिए जाना जाता है।

    100% प्लेसमेंट का दम

    XLRI की सबसे बड़ी ताकत है इसका 100 प्रतिशत प्लेसमेंट रिकॉर्ड। सत्र 2023-25 के प्लेसमेंट में छात्रों को जबरदस्त जॉब ऑफर मिले। यहां तक कि दो छात्रों को सालाना एक करोड़ रुपये से ज्यादा का पैकेज मिला, जो अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

    इस बार का उच्चतम पैकेज 1.1 करोड़ रुपये सालाना रहा। औसत पैकेज 31.08 लाख रुपये सालाना और मीडियन पैकेज 29 लाख रुपये सालाना दर्ज किया गया। टॉप 10 प्रतिशत छात्रों का औसत पैकेज करीब 52.03 लाख रुपये और टॉप 25 प्रतिशत का औसत 44.35 लाख रुपये सालाना रहा।

    किन सेक्टरों में सबसे ज्यादा मौके?

    प्लेसमेंट में सबसे ज्यादा ऑफर कंसल्टिंग सेक्टर से आए, जहां 26 प्रतिशत छात्रों को नौकरी मिली। मैकेंजी, बीसीजी, एक्सेंचर स्ट्रेटेजी, केपीएमजी, ईवाई पार्थेनन, पीडब्ल्यूसी जैसी बड़ी कंपनियों ने यहां से हायरिंग की।

    बीएफएसआई सेक्टर ने 22 प्रतिशत छात्रों को मौका दिया। गोल्डमैन सैक्स, सिटी, एक्सिस बैंक, एचएसबीसी, डॉयचे बैंक और मास्टरकार्ड जैसी नामी कंपनियां शामिल रहीं।

    सेल्स और मार्केटिंग में 18 प्रतिशत छात्रों को ऑफर मिले। एचयूएल, आईटीसी, नेस्ले, पी एंड जी, एशियन पेंट्स, डाबर और टाटा कंज्यूमर जैसे ब्रांड्स ने भर्ती की।

    आईटी, ई-कॉमर्स और टेक सेक्टर से 15 प्रतिशत ऑफर आए। अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट, ओला, जोमैटो, मेशो और वीवो जैसी कंपनियां कैंपस में पहुंचीं। इसके अलावा ऑपरेशंस, जनरल मैनेजमेंट और एचआर रोल्स में भी बड़े ग्रुप्स और पीएसयू कंपनियों ने छात्रों को मौका दिया।

    172 कंपनियां पहुंचीं कैंपस

    इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 172 कंपनियों ने हिस्सा लिया। बिजनेस मैनेजमेंट और ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट के 591 छात्रों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में भाग लिया और जमशेदपुर व दिल्ली कैंपस के सभी छात्रों को नौकरी मिली।

    क्यों खास है XLRI?

    XLRI सिर्फ पढ़ाई नहीं कराता, बल्कि इंडस्ट्री की जरूरत के हिसाब से छात्रों को तैयार करता है। मजबूत एलुमनाई नेटवर्क, टॉप कंपनियों से सीधा जुड़ाव और लगातार बेहतर प्लेसमेंट इसे बाकी संस्थानों से अलग बनाता है।

    Also Read : लोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर सवाल

    100 Percent Placement 100 परसेंट प्लेसमेंट Average Package 31 LPA BFSI Sector Jobs BFSI सेक्टर जॉब्स Business School India Consulting Jobs Highest Package 1 Crore IT and E Commerce Jobs IT और ई-कॉमर्स जॉब्स Management Institute Jharkhand MBA Admission MBA Career MBA Placement 2023-25 MBA एडमिशन MBA करियर MBA प्लेसमेंट 2023-25 Sales and Marketing Jobs Top B School India Top MBA College Xavier School of Management xlri XLRI Jamshedpur XLRI Placement XLRI जमशेदपुर XLRI प्लेसमेंट एवरेज पैकेज 31 LPA कंसल्टिंग जॉब्स जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट टॉप B स्कूल इंडिया टॉप MBA कॉलेज बिज़नेस स्कूल इंडिया मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट झारखंड सबसे ज़्यादा पैकेज 1 करोड़ सेल्स और मार्केटिंग जॉब्स
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलोकसभा में राहुल गांधी का सरकार पर हमला, अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर सवाल
    Next Article SSP का सख्त एक्शन : थानेदार रडार पर, SI सस्पेंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    होटल का कारोबार बंद हुआ तो उमेश शामिल हुआ जेपीएससी घोटाले में, सुमन सौरभ नहीं हुआ पास तो पैसों की बदौलत बनना चाहा अफसर

    September 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रामगढ़ में प्रदूषण पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, दोनों उद्योगों की साल में दो बार होगी जांच

    September 15, 2026
    JPSC / JSSC

    जेएसएससी-सीजीएल नियुक्तियां रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक जारी, सरकार से 48 घंटे में जवाब

    September 15, 2026
    Latest Posts

    स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में IIIT रांची के छात्रों का दिखा दम, 43 टीमों ने दिखाए तकनीकी हुनर

    September 15, 2026

    2500 से ज्यादा नियुक्तियों पर हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी, कहा-सभी अभ्यर्थी दोषी नहीं, जांच की रफ्तार तेज हो

    September 15, 2026

    जन्म से ST होना ही काफी नहीं? जमीन खरीदते वक्त भी साबित करनी होगी जनजातीय पहचान, इलाहाबाद HC का बड़ा फैसला

    September 15, 2026

    उम्मीद है यहां एक्टिंग नहीं कर रहे होंगे, राजपाल यादव को 5 करोड़ जमा करने के लिए SC की सख्त टिप्पणी के साथ मोहलत

    September 15, 2026

    झारखंड : परिसीमन पर राज्यपाल से मिले आदिवासी प्रतिनिधि, विशेष सत्र बुलाने का सुझाव

    September 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.