Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»सुप्रीम कोर्ट में बिहार SIR के खिलाफ याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई
    ट्रेंडिंग

    सुप्रीम कोर्ट में बिहार SIR के खिलाफ याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को बिहार में SIR (वोटर वेरिफिकेशन) के खिलाफ दायर याचिकाओं पर सुनवाई होगी। इससे पहले 8 सितंबर को हुई सुनवाई में कोर्ट ने कहा था कि आधार कार्ड पहचान का प्रमाण है, न कि नागरिकता का।

    चुनाव आयोग को कोर्ट का निर्देश

    जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि वोटर की पहचान के लिए आधार कार्ड को 12वें दस्तावेज के रूप में स्वीकार किया जाए। बिहार SIR के लिए अभी 11 दस्तावेज निर्धारित हैं, जिन्हें मतदाताओं को अपने फॉर्म के साथ जमा करना होता है। कोर्ट ने यह भी कहा कि आधार कार्ड को लेकर कोई शंका हो तो आयोग इसकी जांच कराए। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि केवल वास्तविक नागरिकों को ही वोट देने का अधिकार होगा और फर्जी दस्तावेजों वालों को मतदाता सूची से हटाया जाएगा।

    आधार स्वीकार करने वाले अधिकारियों को नोटिस

    8 सितंबर की सुनवाई में कांग्रेस नेता और वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कहा था कि 10 जुलाई को कोर्ट ने आधार कार्ड स्वीकार करने का निर्देश दिया था, लेकिन 65 लाख लोगों के आधार अभी भी स्वीकार नहीं किए जा रहे। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग 11 निर्धारित दस्तावेजों के अलावा आधार स्वीकार करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को कारण बताओ नोटिस जारी कर रहा है। इस पर कोर्ट ने आयोग से नोटिस पेश करने को कहा, लेकिन आयोग के वकील राकेश द्विवेदी ने कहा कि उनके पास नोटिस नहीं हैं। कपिल सिब्बल ने जवाब दिया कि ये आयोग के ही दस्तावेज हैं, जिन पर निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी के हस्ताक्षर हैं।

    आज होगी अगली सुनवाई

    इस मामले में अब सुप्रीम कोर्ट में आज (15 सितंबर) को अगली सुनवाई होगी, जिसमें इस मुद्दे पर और चर्चा होने की उम्मीद है।

    Also Read : PM मोदी का पूर्णिया दौरा आज, 36,000 करोड़ की परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    The petitions against Bihar SIR will be heard in the Supreme Court today सुप्रीम कोर्ट में बिहार SIR के खिलाफ याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, अक्टूबर में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के आसार
    Next Article भारतीय शेयर बाजार की सुस्त शुरुआत, निवेशक सतर्क- फेड की बैठक पर नजर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार बाढ़: 14 जिलों में 44 लाख लोग प्रभावित, गंगा समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल जलप्रलय : 1385 जिंदगियां लील गई बाढ़, 5130 अब भी लापता, 21 हजार जवान संभाल रहे मोर्चा

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी का वादा कर सहमति से यौन संबंध बनाना और शादी से मुकरना, अपराध नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CMPFO में 3.64 करोड़ के पेंशन घोटाले का आरोप, CBI ने चार अधिकारियों समेत अज्ञात लोगों पर दर्ज की केस

    September 11, 2026
    Latest Posts

    BRICS और गुजरात सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी: जांच की आंच झारखंड तक, देवघर से संदिग्ध हिरासत में

    September 12, 2026

    JSSC CGL विवाद: चयनित अभ्यर्थियों की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा – निष्पक्ष जांच हो, लेकिन पूरी परीक्षा को 30-35 लाख की सेटिंग से जोड़ना गलत

    September 12, 2026

    यूपी सरकार गुंडा एक्ट का दूरुपयोग कर रही है : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    September 12, 2026

    एक्सप्लेनरः धऩबाद में प्रदूषण ज्यादा, फिर भी रैंकिंग में रांची से बेहतर? प्रक्रिया पर विशेषज्ञ उठा रहे हैं गंभीर सवाल, जानिये पूरी सच्चाई

    September 12, 2026

    हर जिले में ICU की व्यवस्था करना सरकार का लक्ष्य : अजय कुमार सिंह

    September 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.