Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, अक्टूबर में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के आसार
    झारखंड

    झारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव, अक्टूबर में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के आसार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 15, 2025No Comments3 Mins Read39
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    निकाय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में नगर निकाय चुनाव दिसंबर 2025 में होने की संभावना प्रबल हो गई है। वहीं, लंबे समय से खाली पड़े राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर अक्टूबर में नियुक्ति की प्रक्रिया तेज हो गई है। नियुक्ति संबंधी फाइल आगे बढ़ चुकी है। उम्मीद है कि इसी माह नए आयुक्त की घोषणा हो जाएगी। झारखंड हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी के बाद राज्य सरकार की ओर से भी इस दिशा में तेजी दिखाई जा रही है।

    विधानसभा चुनाव वाली मतदाता सूची पर ही होगा मतदान

    राज्य के 48 नगर निकाय क्षेत्रों में होने वाले चुनाव 2024 विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची के आधार पर ही कराए जाएंगे। यानी जिन लोगों का नाम विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में था, वही निकाय चुनाव में मतदान कर पाएंगे। विधानसभा चुनाव के बाद जिन्होंने अपना नाम अन्य जगह ट्रांसफर कराया है, उन्हें भी पुरानी जगह पर ही वोट देना होगा।

    नए वोटरों को नहीं मिलेगा मौका

    अक्टूबर 2024 के बाद से 18 साल पूरा कर चुके युवा इस बार वोट डालने से वंचित रह जाएंगे। वे फॉर्म-6 भरकर मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का आवेदन तो दे सकते हैं, लेकिन निकाय चुनाव में इसका लाभ नहीं मिलेगा। कारण यह है कि विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची ही मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी जा चुकी है।

    नियमों के मुताबिक, जब तक नया मतदाता पुनरीक्षण नहीं हो जाता, पुरानी सूची पर ही चुनाव कराने का प्रावधान है। अगस्त 2024 में हुए मतदाता पुनरीक्षण के आधार पर ही विधानसभा चुनाव हुआ था। उसी सूची को अब नगर निकाय चुनाव में आधार बनाया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग इस सूची को वार्डवार विभाजित करेगा और मतदान केंद्रों का गठन करेगा।

    पिछड़ा वर्ग आयोग ने सौंपी रिपोर्ट, चुनावी तैयारी बढ़ी

    निकाय चुनाव को लेकर पिछड़ा वर्ग आयोग ने नगर विकास विभाग को ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट सौंप दी है। विभाग इसकी समीक्षा कर रहा है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति पूरी होते ही चुनावी तैयारियों की गति और बढ़ेगी। क्योंकि चुनाव से जुड़े अहम निर्णय लेने का अधिकार आयुक्त के पास ही होता है।

    अफसरों के हवाले निकायों की व्यवस्था

    रांची, हजारीबाग, गिरिडीह, मेदिनीनगर और आदित्यपुर नगर निगम, गढ़वा, चतरा, मधुपुर, गोड्डा, साहिबगंज, पाकुड़, मिहिजाम, चिरकुंडा, फुसरो, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, रामगढ़, चाईबासा और कपाली, नगर उंटारी, हुसैनाबाद, छतरपुर, लातेहार, डोमचांच, राजमहल, बरहरवा, बासुकीनाथ, जामताड़ा, खूंटी, बुंडू और सरायकेला-खरसांवा में निकाय चुनाव होने हैं।

    Also Read : हजारीबाग में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, एक करोड़ के इनामी सहदेव सोरेन सहित तीन नक्सली ढेर

    Body elections may be held in Jharkhand in December Election Commissioner is likely to be appointed in Jharkhand in October for body elections झारखंड में दिसंबर में हो सकते हैं निकाय चुनाव निकाय चुनाव के लिए झारखंड में अक्टूबर में निर्वाचन आयुक्त की नियुक्ति के आसार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में भारी बारिश : 15 जिलों में यलो अलर्ट, रांची में जलजमाव से परेशानी
    Next Article सुप्रीम कोर्ट में बिहार SIR के खिलाफ याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026
    क्राइम

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026
    क्राइम

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026
    क्राइम

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सात साल से लटकी JUIDCO की 141 जूनियर इंजीनियरों की नियुक्ति, CM सचिवालय ने मांगी रिपोर्ट

    October 29, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : JTET परीक्षा 1 नवंबर को, 986 केंद्रों पर 5.65 लाख अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

    October 29, 2026

    वकील अनुष्का के पति ने जारी किया वीडियो, कहा- JPSC में नौकरी के लिए दिया 7 लाख, ससुर के मैरिज एनवर्सरी में खर्च किए 10 लाख, साथी वकील ने करा दिया था अबॉर्शन

    October 29, 2026

    क्या एयरफोर्स चीफ की विदाई बिना गोल्फ के होगी? कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया अपमान का आरोप

    October 29, 2026

    अनुष्का चक्रवर्ती प्रकरण : हजारीबाग एसपी के दबाव में रुद्र राणा ने कोर्ट में किया सरेंडर, कोर्ट कैंपस में पुलिस कर रही है पूछताछ

    October 29, 2026

    जीरो कोल लीकेज पॉलिसीः झारखंड में CISF ने जब्त किया कोयले से लदा हाइवा, 32 से 35 टन कोयला बरामद

    October 29, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.