Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गिरिडीह में बस-कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौ’त, 5 घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह में बस-कार की आमने-सामने टक्कर, 2 की मौ’त, 5 घायल

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026Updated:April 30, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के लाल बाजार में गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां सवारी बस और स्विफ्ट कार की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा गुरुवार सुबह करीब 5 बजे हुआ। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलते ही धनवार थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।

    मृतकों में बुजुर्ग और युवती शामिल

    इस हादसे में बिरनी थाना क्षेत्र निवासी 70 वर्षीय बंगाली हाड़ी और 24 वर्षीय कुमकुम कुमारी की मौत हो गई। दोनों कार में सवार थे।

    कार सवार 5 लोग घायल, अस्पताल में इलाज जारी

    कार में मौजूद अन्य पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान सुकरी देवी, तारा देवी, रोनित कुमार, जयनारायण और अरविंद यादव शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

    खोरीमहुआ की ओर जा रही बस से हुई टक्कर

    प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस खोरीमहुआ की तरफ से आ रही थी, जबकि स्विफ्ट कार देवघर से बिरनी की ओर जा रही थी। इसी दौरान लाल बाजार के पास दोनों वाहनों में टक्कर हो गई।

    घटना के बाद सड़क पर जुटी भीड़

    हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। कुछ देर तक यातायात भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकालने में मदद की और पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    धनवार थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि घटना में दो लोगों की मौत हुई है और पांच घायल हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना किसकी लापरवाही से हुई और दोनों वाहनों की रफ्तार कितनी थी।

    देवघर से शादी समारोह से लौट रहा था परिवार

    बिरनी प्रमुख रामू बैठा ने बताया कि बरमसिया गांव निवासी जयनारायण राम का परिवार देवघर में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वापसी के दौरान लाल बाजार के पास विपरीत दिशा से आ रही विभा नामक बस ने कार को टक्कर मार दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घायलों का इलाज जारी है।

    Also Read : वेतन घोटाला : ऑडिट में क्लीन चिट, फिर महिला अधिकारी के जुबां खोलते ही हुआ बड़ा खुलासा

    2 की मौत 5 injured 5 घायल Head-on collision between bus and car in Giridih; 2 dead गिरिडीह में बस-कार की आमने-सामने टक्कर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवेतन घोटाला : ऑडिट में क्लीन चिट, फिर महिला अधिकारी के जुबां खोलते ही हुआ बड़ा खुलासा
    Next Article डीसी मेघा भारद्वाज ने सोनाजोड़ी वृद्धाश्रम का किया निरीक्षण, बेहतर सुविधाओं और समुचित देखभाल के दिए निर्देश

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.