Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 : रिजल्ट से खफा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग उठी
    झारखंड

    JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 : रिजल्ट से खफा अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, सिविल सेवा परीक्षा रद्द करने की मांग उठी

    Team JoharBy Team JoharNovember 3, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेपीएससी फिर विवादों में घिर गया है. JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 के Result यानी JPSC PT 2021 Result में सीरियल नंबर से अभ्यर्थियों का पास होना दूसरे अभ्यर्थियों के गले नहीं उतर रहा है. आयोग की ओर से सितंबर में आयोजित 7वीं से 10वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा का परिणाम हाल ही में जारी किया गया है, लेकिन साहिबगंज के एक परीक्षा केंद्र के अभ्यर्थियों के सीरियल नंबर से पास होने से अभ्यर्थी रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगा रहे हैं. इसको लेकर अभ्यर्थियों ने रांची में प्रदर्शन किया और परीक्षा को रद्द करने की मांग की. वहीं इस पर राजनीति शुरू हो गई है.

    दरअसल, पुराना साहिबगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय को JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था. यह परीक्षा केंद्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के गृह जिले साहिबगंज में है. अभ्यर्थियों का कहना है सीरियल नंबर से लगभग 33 विद्यार्थियों का चयन हुआ है और क्रम से पास होने वाले अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में साहिबगंज के ही हैं. इनमें से 15 तो पुराना साहिबगंज के उत्क्रमित उच्च विद्यालय के एक कमरे से ही हैं. इससे JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2021 के परिणाम पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं. मंगलवार को अभ्यर्थियों सहित कई छात्र संगठनों ने व्हाट्सएप पर इनके रोल नंबर भी वायरल किए. इसके अलावा ट्वीट करके परीक्षा की विश्वसनीयता पर सवाल उठाया. इसकी जांच कराने और रद्द करने की मांग की.

    मांग इससे नाराज परीक्षार्थियों ने मोरहाबादी बापू वाटिका के समक्ष बुधवार को राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की.नाराज अभ्यर्थी परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे थे. छात्र नेता मनोज कुमार के नेतृत्व में आंदोलन कर रहे छात्रों ने जेपीएससी की कार्यशैली पर सवाल उठाए और सरकार से जेपीएससी भंग करने की मांग की. अभ्यर्थियों ने कहा कि सिविल सेवा परीक्षा यूपीएससी से कराई जाए.

    परीक्षार्थी भरत तिवारी के अनुसार वे जेपीएससी का रिजल्ट देखकर काफी मायूस हैं. ऐसा हो नहीं सकता कि एक-दो रूम में बैठे सभी परीक्षार्थी मेरिटोरियस निकल जाएं. वहीं एक अन्य परीक्षार्थी संजीत कुमार ने इसकी जांच की मांग करते हुए जेपीएससी रिजल्ट में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी होने की आशंका जताई.

    जानिए क्या है विवाद की वजह

    दरअसल जेपीएससी की ओर से सातवीं (2017), आठवीं (2018), नौवीं (2019) और 10वीं (2020) की प्रारंभिक परीक्षा 19 सितंबर 2021 को राज्य के 1102 केंद्रों पर आयोजित की गई थी. सोमवार यानी 1 नवंबर को जेपीएससी की ओर से इसका रिजल्ट जारी किया गया. इसमें एक ही सीरिज के कुल 33 विद्यार्थियों का चयन हुआ था.

    छात्र संगठनों का कहना है कि सीरियल वाले रोल नंबर के चयन से ऐसा प्रतीत होता है कि एक ही केंद्र के सभी अभ्यर्थियों का चयन हो गया है. प्रकाशित रिजल्ट में कुछ रोल नंबर विभिन्न कैटेगरी से हैं, यानी कुछ रोल नंबर अनारक्षित कोटे के अभ्यर्थियों के हैं तो कुछ रोल नंबर आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों के हैं. छात्रों ने कुछ रोल नंबर जारी करते हुए कहा कि इनका चयन समझ से परे है.

    छात्र इन रोल नंबर वाले अभ्यर्थियों के चयन पर उठा रहे सवाल

    पहली सूची में शामिल 52342865, 52342866, 52342867, 52342868, 52342869, 52342870, 52342871, 52342874, 52342876, 52342878, 52342879, 52342880, 52342881, 52342883, 52342884, 52342885, 52342886 और दूसरी सूची में शामिल 52236887, 52236888, 52236889, 52236890, 52236891, 52236892, 52236893, 52236894, 52236895, 52236896, 52236897, 52236898, 52236899, 52236900, 52236901, 52236902 अभ्यर्थियों के चयन पर छात्रों ने सवाल उठाए हैं.

    JPSC
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसहरसा: पंचायत चुनाव को लेकर दो मुखिया प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच गोलीबारी, 3 घायल
    Next Article रामगढ़ में किन्नरों का हाई वोल्टेज ड्रामा, सड़क के बीच युवक की पुलिस के सामने पिटाई की

    Related Posts

    क्राइम

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    झारखंड

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026
    झारखंड

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव पड़तालः झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.