Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»तानाशाहों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाली है बिहार की जनता : तेजस्वी यादव
    ट्रेंडिंग

    तानाशाहों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाली है बिहार की जनता : तेजस्वी यादव

    Team JoharBy Team JoharJuly 27, 2025Updated:July 27, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की रिपोर्ट में 71 हजार करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब न मिलने का खुलासा होने के बाद सियासी घमासान मच गया है। विपक्ष ने इसे ‘महाघोटाला’ करार देते हुए नीतीश कुमार की अगुवाई वाली JDU-BJP सरकार पर तीखा हमला बोला है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर जनता को गुमराह करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया है।

    तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला

    नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तीखा पोस्ट साझा करते हुए कहा, “क्रोनोलॉजी समझिए! पहले CAG प्रमाणित 71 हज़ार करोड़ का महाघोटाला करिए, फिर जनता को मटन, मछली, मुसलमान जैसे महत्वहीन मुद्दों में उलझाइए! फिर भी जनता सवाल करे तो तेजस्वी द्वारा विकास की घोषणा को कॉपी कर जनता को भरमाने की कोशिश कीजिए।” उन्होंने आगे लिखा, “विज्ञापनों के सहारे मीडिया को कंट्रोल करने की कोशिश कीजिए। चुनाव आयोग और प्रशासन के सहयोग से बिहार की जनता के वोट को छीनने की कोशिश कीजिए। लेकिन ये हकीकत नहीं जानते कि बिहार का युवा, बिहार की जनता, बिहार के पत्रकार, बिहार का एक-एक नागरिक जागरूक और स्वाभिमानी है। वो तानाशाहों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाला है। इस बार बिहार के पटल से इनका सूपड़ा साफ़ करेगा बिहार!”

    क्रोनोलॉजी समझिए!

    पहले CAG प्रमाणित 71 हज़ार करोड़ का महाघोटाला करिए
    फिर जनता को मटन, मछली, मुसलमान जैसे महत्वहीन मुद्दों में उलझाइए!

    फिर भी जनता सवाल करे तो तेजस्वी द्वारा विकास की घोषणा को कॉपी कर जनता को भरमाने की कोशिश कीजिए।

    विज्ञापनों के सहारे मीडिया को कंट्रोल करने जी… pic.twitter.com/Rt0JOOG0sY

    — Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 27, 2025

    पोस्टर के जरिए तंज

    तेजस्वी ने अपने पोस्ट के साथ एक अखबार की कटिंग और एक पोस्टर भी साझा किया, जिसमें CM नीतीश कुमार और PM नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा गया है। पोस्टर में लिखा है, “घोटालों की तेज रफ्तार, ये है असली डबल इंजन सरकार।” इसमें पीएम मोदी को कहते दिखाया गया है, “मैं बिहार की जनता को म से मछली, मटन, मुसलमान में उलझाता हूं,” जबकि नीतीश कुमार को कहते दिखाया गया है, “मैं सरकार को म से 71 हजार करोड़ के महाघोटाले में लगाता हूं।” यह पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और विपक्ष की आक्रामक रणनीति को दर्शाता है।

    CAG रिपोर्ट ने बढ़ाया सियासी तापमान

    CAG की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बिहार सरकार 71 हजार करोड़ रुपये के खर्च का हिसाब नहीं दे पाई है। इस खुलासे के बाद विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। RJD सहित अन्य विपक्षी दल इसे भ्रष्टाचार का बड़ा मामला बता रहे हैं। RJD ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, “नीतीश-मोदी ने मिलकर बिहार में 70,000 करोड़ का घोटाला कर दिया, लेकिन कोई कुछ बोलेगा नहीं।” एक अन्य पोस्ट में कहा गया, “71 हजार करोड़!!! एक-दो करोड़ नहीं, पूरे ₹71,000 करोड़! इतना पैसा किसने, कब और कैसे निकाला, कहां खर्च किया, कुछ पता नहीं!”

    डकैत ऑफ बिहार!!
    ने बिहार पर किया ₹70,000 करोड़ के गबन का प्रहार!! pic.twitter.com/ARjkkyXxP5

    — Rashtriya Janata Dal (@RJDforIndia) July 27, 2025

    विपक्ष की मांग- जवाब दे सरकार

    विपक्ष ने इस मुद्दे को विधानसभा से लेकर सड़क तक उठाने की तैयारी कर ली है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि सरकार इस घोटाले को छिपाने के लिए जनता का ध्यान मटन, मछली और मुसलमान जैसे मुद्दों की ओर भटकाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि सरकार और चुनाव आयोग मिलकर बिहार में मतदाता सूची में हेरफेर कर रहे हैं, जिसे वे चुनावी धांधली का प्रयास बता रहे हैं।

    सरकार की ओर से जवाब का इंतजार

    दूसरी ओर, JDU-BJP गठबंधन सरकार की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। विपक्ष के तीखे हमलों और CAG की रिपोर्ट के बाद सरकार पर जवाब देने का दबाव बढ़ गया है। सियासी हलकों में चर्चा है कि यह मुद्दा आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ा सियासी हथियार बन सकता है।

    Also Read : वार्ड सदस्य के बेटे की ह’त्या, पेड़ से लटकी मिली बॉडी

    Allegation of 71 thousand crore 'mega scam' in Bihar Bjp CAG report CAG की रिपोर्ट CM Nitish Kumar CM नीतीश कुमार Jdu Leader of Opposition Tejashwi Yadav opposition attacks government on 71 thousand crore 'mega scam' PM Narendra Modi PM नरेंद्र मोदी Rjd Tejashwi Yadav The people of Bihar teach a lesson to dictators and corrupt people: Tejashwi Yadav तानाशाहों और भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने वाली बिहार की जनता : तेजस्वी यादव तेजस्वी यादव नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव बिहार में 71 हजार करोड़ के 'महाघोटाले' का आरोप विपक्ष ने 71 हजार करोड़ के 'महाघोटाले' पर सरकार पर बोला हमला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा पुलिस की बड़ी कामयाबी, जमीन में गड़ा मिले 35 लाख कैश
    Next Article चार युवकों के शोक संतप्त परिवार से मिले अर्जुन मुंडा, अधिकारियों को मुआवजा का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.