Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा चलता ट्रक
    झारखंड

    देखते ही देखते धू-धू कर जल उठा चलता ट्रक

    Team JoharBy Team JoharSeptember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

     Ranchi : रांची-टाटा हाईवे पर तमाड़ थाना क्षेत्र के उलिडीह-बाड़वा मोड़ के पास एक ट्रक अचानक आग की लपटों में घिर गया। कोलकाता से राउरकेला जा रहा ट्रक (गाड़ी नंबर NL 01 AA 8038) में बोरियां लदी थीं। चलते-चलते ट्रक से धुआं निकलने लगा, जिसे देखकर चालक चंदन कुमार ने तुरंत गाड़ी रोक दी और बाहर निकल कर जांच करने लगे। उसी समय आग फैल गई और कुछ ही देर में पूरा ट्रक जलकर खाक हो गया। इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।  पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग लगने के कारण हाईवे पर कुछ देर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यह घटना बीती रात करीब 9 बजे की है।

    रांची-टाटा रोड पर हादसों का सिलसिला जारी

    रांची-टाटा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और भारी ट्रकों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसी साल फरवरी में रड़गांव के पास एक कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई थी, जिसमें चालक और एक महिला की मौत हुई थी। अप्रैल 2025 में तमाड़ क्षेत्र में दो तेज रफ्तार बाइकों की टक्कर में दो युवकों की जान गई। वहीं, कांची पुल के पास ट्रेलर और बोलेरो की टक्कर में बोलेरो चालक की मौत हुई और छह लोग घायल हुए। दिसंबर 2024 में पोड़ाडीह गांव के पास एक ट्रेलर ने दो बाइक को टक्कर मार दी थी, जिसमें तीन युवकों की मौत हो गई थी।

    Also Read : BOI में करोड़ों का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक निलंबित

    अग्निशमन विभाग उलिडीह बाड़वा मोड़ एनएच 43 जमशेदपुर टाटा मार्ग ट्रक आग ट्रक जलना ट्रक हादसा तमाड़ थाना तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना राउरकेला रांची सड़क सुरक्षा सड़क हादसा हाईवे ट्रैफिक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBOI में करोड़ों का घोटाला, पूर्व शाखा प्रबंधक निलंबित
    Next Article NIOT की नई तकनीक से समुद्र की सेहत की निगरानी, मछुआरों को मिलेगा फायदा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.