Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»IND vs AUS के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
    खेल-सिनेमा

    IND vs AUS के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज

    Team JoharBy Team JoharNovember 8, 2025No Comments3 Mins Read29
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    T20
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की T20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच आज यानी शनिवार को ब्रिस्बेन के द गाबा स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला दोपहर 1:45 बजे शुरू होगा और टॉस 1:15 बजे होगा। भारत फिलहाल सीरीज में 2-1 से आगे है। पहला मैच बेनतीजा रहा था। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतती है तो वह ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी बार T20 सीरीज अपने नाम करेगी।

    T20 में ऑस्ट्रेलिया पर भारी भारत

    अब तक दोनों टीमों के बीच 36 T20 खेले गए हैं, जिनमें से 22 में भारत और 12 में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया की धरती पर हुए 16 मुकाबलों में भारत ने 9 और ऑस्ट्रेलिया ने 5 जीते हैं।

    अभिषेक शर्मा दे रहे हैं टीम को तेज शुरुआत

    टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने सीरीज के 4 मैचों में 159.09 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती 5 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। टीम में बदलाव की संभावना कम है, लेकिन शुभमन गिल की जगह संजू सैमसन को ओपनिंग का मौका मिल सकता है, क्योंकि गिल को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए आराम दिया जा सकता है।

    ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग रही कमजोर

    ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज इस सीरीज में फ्लॉप साबित हुए हैं। टीम का कोई भी खिलाड़ी 100 रन तक नहीं बना सका। टिम डेविड 89 रन के साथ टॉप स्कोरर हैं। कप्तान मिचेल मार्श भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। गेंदबाजी में नाथन एलिस और एडम जम्पा से टीम को उम्मीदें हैं।

    ब्रिस्बेन में पहले बैटिंग करने वाली टीम को फायदा

    द गाबा स्टेडियम में अब तक 11 टी-20 इंटरनेशनल मैच हुए हैं। इनमें से 8 बार पहले बैटिंग करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। भारत ने यहां 2018 में एक मैच खेला था, जिसमें उसे 4 रन से हार मिली थी।

    रिकॉर्ड्स पर नजर :

    टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उन्हें T20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे करने के लिए सिर्फ एक विकेट की जरूरत है। ऐसा करने वाले वे अर्शदीप सिंह के बाद दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम जुलाई 2021 के बाद कभी लगातार तीन T20 मैच नहीं हारी है। भारत के पास यह रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है, क्योंकि उसने जनवरी 2016 में आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया को लगातार तीन T20  मैचों में हराया था।

    बारिश डाल सकती है मैच में रुकावट

    ब्रिस्बेन में मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई गई है। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक 35% हिस्सों में बारिश हो सकती है, जिससे खेल प्रभावित हो सकता है।

    संभावित प्लेइंग-11

    भारत : सूर्यकुमार यादव (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल/संजू सैमसन, तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।

    ऑस्ट्रेलिया : मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मिचेल ओवेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोयनिस, बेन ड्वारशस, नाथन एलिस, जैवियर बार्टलेट, एडम जम्पा।

    Also Read : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में होगी गिरावट

    IND vs AUS के बीच T20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज The last match of the T20 series between IND vs AUS is today.
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में अगले कुछ दिनों तक रहेगा शुष्क मौसम, तापमान में होगी गिरावट
    Next Article कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-3: जंगल के मालिक को आज तक है एक इंच वनपट्टे का इंतजार, कहानी आदिम जनजाति परहिया की

    October 6, 2026

    झारखंडः बीजेपी के नए प्रभारी की करिया मुंडा से मुलाकात, महज शिष्टाचार या गलती का एहसास?

    October 5, 2026

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.