Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …
    झारखंड

    झारखंड सरकार ने केंद्र से की मांग, कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की मिले अनुमति …

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi: झारखंड सरकार ने केंद्र से कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है। यह मांग राज्य ने नई दिल्ली में 15-16 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय रबी कार्यशाला में रखी। इस कार्यशाला में 18 राज्यों के कृषि मंत्री, अधिकारी और विशेषज्ञ शामिल हुए। झारखंड की ओर से विशेष सचिव (कृषि) गोपाल जी तिवारी के नेतृत्व में अधिकारी दल मौजूद था।

    राज्य सरकार ने कहा कि केंद्र की ओर से मिलने वाला अनुदान अपर्याप्त है, जिससे राज्य पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव बढ़ता है। इसलिए कृषि योजनाओं में CSR और DMFT की राशि का इस्तेमाल करने की अनुमति दी जानी चाहिए। राज्य ने तर्क दिया कि औद्योगिकीकरण और खनन से होने वाले पर्यावरणीय बदलाव का सबसे अधिक असर खेती पर पड़ता है। इस कारण खनन और उद्योग से जुड़े फंड को कृषि योजनाओं में लगाया जाना चाहिए।

    कृषि यांत्रिकीकरण योजना का उदाहरण देते हुए झारखंड ने बताया कि इसमें केंद्र 50% अनुदान देता है, जबकि राज्य अपने कोष से 80% तक की सहायता प्रदान करता है। विशेषकर SC-ST समुदाय के किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए राज्य को अतिरिक्त 30% टॉपअप देना पड़ता है। इस स्थिति में CSR और DMFT फंड का उपयोग राज्य की वित्तीय चुनौती को कम कर सकता है।

    झारखंड सरकार ने मुख्य रूप से ये सुझाव दिए हैं:

    कृषि योजनाओं में CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए।

    योजनाओं की प्राथमिकता राष्ट्रीय और राज्य स्तर की जरूरतों के अनुसार तय की जाए।

    RKVY और कृष्णोदय योजना से जुड़ी छोटी राशि का आपसी उपयोग राज्य स्तरीय समिति के विवेक पर हो।

    योजनाओं की उपलब्धि परिवार स्तर पर नहीं, बल्कि क्लस्टर स्तर (100 गांवों के समूह) पर आंकी जाए।

    वर्षा आधारित खेती (85%) को ध्यान में रखते हुए किसानों की आय बढ़ाने के लिए इंटीग्रेटेड एग्रीकल्चर मॉडल विकसित किया जाए, जिसमें PDMC, MIDH, KCC और सॉइल हेल्थ जैसी योजनाएं शामिल हों।

    वार्षिक कार्य योजना के साथ Convergence Plan का विवरण भी स्वीकृत किया जाए।

    राज्य सरकार का मानना है कि CSR और DMFT फंड के इस्तेमाल से किसानों को ज्यादा लाभ मिल सकेगा और राज्य पर वित्तीय दबाव कम होगा।

    Agricultural Mechanization Agriculture Policy agriculture schemes central government Convergence Plan CSR fund DMFT Fund Farmers Welfare Farming support Gopal Tiwari Integrated Agriculture Model jharkhand Krishnodaya Mineral Foundation Trust Rabi Workshop Rainfed agriculture RKVY rural development SC-ST farmers state government
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष, सात घायल, दो गिरफ्तार…
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 18 September 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.