Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारतीय एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का जारी किया गया नाम
    देश

    भारतीय एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों का जारी किया गया नाम

    Team JoharBy Team JoharMay 10, 2025Updated:May 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बीच, 7 मई को भारतीय स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की पहचान सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े कई बड़े आतंकियों को ढेर किया गया है।

    भारतीय हमले में लश्कर का मुदस्सर खादियन खास उर्फ अबू जुंदाल और खालिद उर्फ अबू अकाशा मारा गया है। वहीं, जैश-ए-मोहम्मद के हाफिज मोहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर और मोहम्मद हसन खान भी इस ऑपरेशन में मारे गए।

    मुदस्सर खादियन खास उर्फ अबू जुंदाल लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था। उसका जनाजा पाकिस्तानी पंजाब के एक सरकारी स्कूल में पढ़ाया गया, जिसमें जमात-उद-दावा के हाफिज अब्दुल रऊफ ने नमाज अदा कराई। इस मौके पर पाकिस्तानी सेना के एक लेफ्टिनेंट जनरल और पंजाब पुलिस के आईजी भी मौजूद थे।

    खालिद उर्फ अबू अकाशा भी लश्कर-ए-तैयबा का सक्रिय आतंकी था। वह जम्मू-कश्मीर में कई आतंकी हमलों में शामिल था और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में भी संलिप्त था। उसका अंतिम संस्कार फैसलाबाद में हुआ, जिसमें पाकिस्तानी सेना और स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

    हाफिज मोहम्मद जमील जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था और आतंकी संगठन के प्रमुख मौलाना मसूद अजहर का बड़ा साला था।

    मोहम्मद यूसुफ अजहर, जिसे उस्ताद जी, मोहम्मद सलीम और घोसी साहब के नाम से भी जाना जाता था, जैश का अहम सदस्य था और मसूद अजहर का रिश्तेदार था। वह 1999 के आईसी-814 विमान अपहरण मामले में वांछित था।

    मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी था और पीओके में संगठन के ऑपरेशनल कमांडर मुफ़्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमलों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

    इस कार्रवाई को भारतीय खुफिया एजेंसियों ने बड़ी कामयाबी माना है। बताया जा रहा है कि यह स्ट्राइक पाकिस्तान अधिकृत क्षेत्र में की गई और इसका मकसद भारत विरोधी आतंकी नेटवर्क को निशाना बनाना था।

    Also read: चंडीगढ़ में प्रशासन की एक अपील पर उमड़ी भारी भीड़…

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleश’व परिजनों को न सौंपे जाने पर सख्त स्वास्थ्य विभाग, सभी DC-CS को आदेश
    Next Article प्रशासन की एक अपील पर उमड़ी भारी भीड़…

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026
    क्राइम

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    क्राइम

    50 लाख कैश से खुला विकास तिवारी तक पहुंचने का रास्ता, ATS जांच में गैंग की पूरी कड़ी का दावा

    September 10, 2026
    क्राइम

    गैंगस्टर अबू सलेम की अग्रिम रिहाई की याचिका खारिज, 1993 मुंबई ब्लास्ट में काट रहा है उम्रकैद

    September 10, 2026
    क्राइम

    किसी धार्मिक संस्था को कोर्ट की तरह फैसला सुनाने का अधिकार नहीं : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट

    September 9, 2026
    क्राइम

    जानें PMO से जुड़े 9 ऐसे ठगों की कहानी, जिन्होंने फर्जी अफसर बन सरकारी रुतबे को बना लिया ठगी का धंधा

    September 9, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव इन्वेस्टिगेशन : FRO-ACF परीक्षा में 500 से अधिक ओएमआर शीट में हुई छेड़छाड़, सीआईडी ने कोर्ट में पेश किए नए तथ्य

    September 10, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: सीबीआई जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा ‘रिफॉर्म मंच’, 16 सितंबर को होगी सुनवाई

    September 10, 2026

    रांची चेंबर चुनाव: 65 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 13 सितंबर को, 9 महिलाएं भी मैदान में

    September 10, 2026

    आतंक का अंत: 25 लाख के इनामी रामप्रसाद मार्डी और पत्नी समेत तीन नक्सलियों ने बांकुड़ा में किया सरेंडर

    September 10, 2026

    दो दशक साल, 9 हत्याएं : क्या दिल्ली पूर्वोत्तर के लोगों को कभी अपना मानेगी?

    September 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.