Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»सहारनपुर के दंपति का दिल दहलाने वाला कदम: करोड़ों का कर्ज और बाइक से हरिद्वार पहुंच कर ली आखिरी सेल्फ़ी, फिर लगाई गंगा में छलांग
    क्राइम

    सहारनपुर के दंपति का दिल दहलाने वाला कदम: करोड़ों का कर्ज और बाइक से हरिद्वार पहुंच कर ली आखिरी सेल्फ़ी, फिर लगाई गंगा में छलांग

    Team JoharBy Team JoharAugust 13, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हरिद्वार (उत्तराखंड):  यूपी के सहारनपुर निवासी व्यापारी ने अपनी पत्नी के साथ आत्महत्या कर ली. दंपति ने हरिद्वार में गंगा में कूदकर अपनी जान दे दी. देर शाम तक पत्नी का शव नही मिल सका. वहीं, पति के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है. मरने से पहले दंपति ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने कर्ज से परेशान होकर जीवन लीला समाप्त करने की बात लिखी थी. इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है. दंपति के दो मासूम बच्चे हैं.

    बता दें कि सहारनपुर के रहने वाले इस सर्राफ व्यापारी का नाम सौरभ बब्बर है और उनकी पत्नी का नाम मोना बब्बर है. दोनों बाइक से करीब 100 किमी की दूरी तय कर हरिद्वार पहुंचे फिर वहां आखिरी बार साथ में एक सेल्फ़ी ली, उसे सुसाइड नोट के साथ दोस्त के व्हाट्सएप पर सेंड किया. इसके बाद गंगा में छलांग लगा दी. सौरभ शव को बरामद कर लिया गया है जबकि मोना के शव की तलाश जारी है.

    सर पर था करोड़ों का कर्ज

    बताया जा रहा है कि व्यापारी सौरभ के ऊपर करोड़ों रुपये कर्ज हो गया था. ब्याज की किस्तों से वो परेशान हो गए थे. मजबूरी में उन्होंने अपनी पत्नी मोना के साथ हरिद्वार की गंगा में कूदकर आत्महत्या कर ली. सुसाइड नोट में सौरभ ने लिखा कि कर्ज में डूबे हुए हैं, ब्याज दे-देकर परेशान हो चुके हैं. अब हमसे और अब हमसे और ब्याज नहीं दिया जाता. इसलिए मौत को गले लगाने जा रहे हैं. जहां से भी आत्महत्या करेंगे वहां से सेल्फी भेज देंगे.’

    मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा

    सौरभ बब्बर ने सुसाइड नोट में लिखा- “मैं सौरभ बब्बर कर्ज के दलदल में इस कदर फंस गया हूं कि बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं बचा. अंत में मैं और मेरी धर्मपत्नी मोना बब्बर अपनी जीवन लीला समाप्त कर रहे हैं. हमारी किशनपुरा वाली प्रॉपर्टी हमारे दोनों बच्चों के लिए है. हमारे बच्चे अपनी नानी के घर रहेंगे. उनका जीवन अब हम पति-पत्नी उन्हीं के हवाले करके जा रहे हैं. हमें किसी और पर भरोसा नहीं है. जब हम आत्महत्या करेंगे तो व्हाट्सएप पर फोटो शेयर कर देंगे.  सौरभ ने हरिद्वार के पास गंगा के पुल पर खड़े होकर अपनी पत्नी के साथ फोटो क्लिक की फिर सुसाइड नोट के साथ उसे अपने दोस्त के व्हाट्सएप पर सेंड कर दिया. आखिर में पति-पत्नी दोनों ने पुल से गंगा में छलांग लगा दी.

    वहीं, जिस दोस्त के व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट और फोटो शेयर किया था उसने तुरंत सौरभ बब्बर के परिजनों को बताया और परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे. जिसके जिसके बाद सौरभ और मोना को ढूंढने का प्रयास शुरू हुआ. काफी कोशिश करने के बाद हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में गंगा नहर से सौरभ का शव मिल गया. सौरभ का शव मिलने के बाद से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है. लेकिन अभी पत्नी मोना बब्बर का शव नहीं मिला है. पुलिस और गोताखोर मोना की तलाश कर रहे हैं….

    #Online news Daily News Johar Live कर्ज में दुबे दंपति ने की आत्महत्या जोहार लाइव न्यूज़ लेटेस्ट न्यूज सुसाइड मामला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनितिन गडकरी झारखंड में सड़क परियोजनाओं की धीमी प्रगति से नाराज, अधिकारियों को चेतावनी
    Next Article पुलिस की छापेमारी से रांची के ग्रामीण इलाकों में हड़कंप, कई लोगों की गिरफ्तारी

    Related Posts

    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: एक करोड़ इनामी नक्सली असीम और गांजा तस्करी नेटवर्क पर लगाम को 15 IPS तैयार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.