Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नहाय-खाय के साथ महापर्व चैती छठ शुरू
    झारखंड

    नहाय-खाय के साथ महापर्व चैती छठ शुरू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2025Updated:April 1, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चैती छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : हिंदू धर्म में हर साल दो बार छठ का पर्व मनाया जाता है। चैत्र मास में आने वाली छठ को चैती छठ के नाम से जाना जाता है। चैती छठ लोकआस्था का महापर्व है, जो खासतौर पर बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। खासकर, दोनों छठ पूजा बिहार में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

    लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान आज चैत्र शुक्ल तृतीया उपरांत चतुर्थी मंगलवार को नहाय-खाय से शुरू हो गया है। छठ व्रती नदी में स्नान करने के बाद पूजन कर प्रसाद के रूप में अरवा चावल, सेंधा नमक से निर्मित चने की दाल, लौकी की सब्जी, आंवला की चटनी आदि ग्रहण कर चार दिवसीय इस महा अनुष्ठान का संकल्प लेंगे।

    चैत्र शुक्ल षष्ठी तीन अप्रैल दिन गुरुवार को रोहिणी नक्षत्र व आयुष्मान योग में डूबते सूर्य को व्रती अर्घ्य देंगे। चार अप्रैल को रवि योग के संयोग में व्रती उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पारण के बाद महाव्रत को पूर्ण करेंगे। छठ महापर्व के प्रथम दिन नहाय-खाय में लौकी की सब्जी, अरवा चावल, चने की दाल, आंवला की चासनी के सेवन का खास महत्व है।

    वैदिक मान्यता के अनुसार, छठ के प्रसाद ग्रहण करने से शरीर निरोग होता है। खरना के प्रसाद में ईख के कच्चे रस , गुड़ के सेवन से आंखों की पीड़ा समाप्त होने के साथ तेजस्विता, निरोगिता व बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होती है। स्वस्थ जीवन के लिए छठ जरूरी है। प्रकृति में फास्फोरस सबसे ज्यादा गुड़ में पाया जाता है।

    मौसमी फल प्रसाद के रूप में प्रयोग किया जाता है। परिवार की सुख समृद्धि तथा कष्टों के निवारण के लिए किए जाने वाले इस व्रत की खासियत है कि इस पर्व को करने के लिए किसी पुरोहित पंडित की आवश्यकता नहीं होती और नहीं मंत्रोच्चारण की कोई जरूरत है। छठ पर्व में साफ-सफाई का विशेष महत्व रखा जाता है।

    एक नजर में चैती छठ:

    1 अप्रैल 2025, मंगलवार: नहाय-खाय
    2 अप्रैल 2025, बुधवार: खरना
    3 अप्रैल 2025, गुरुवार: सायंकालीन अर्घ्य
    4 अप्रैल 2025, शुक्रवार: उदयकालीन अर्घ्य व पारण

    लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत आज से नहाय-खाय के साथ हो गई है। इस पर्व को लेकर बाजारों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। व्रती महिलाएं छठ पूजा की तैयारियों में जुट गई हैं।

    Also Read : APRIL FOOL’S DAY : मजाक और हंसी का दिन, जानिए इसकी दिलचस्प शुरुआत और इतिहास

    Also Read : गिरिडीह में बवाल, मामूली विवाद के बाद पथराव व माहौल बिगाड़ने का प्रयास

    Also Read : झारखंड में एक बार फिर करवट लेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ होगी बारिश
    Also Read :PM मोदी की PS निधि तिवारी कौन हैं, कहां से हैं… जानें पूरी डिटेल्स
     
    Also Read : सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
    Also Read :अमित शाह का लालू प्रसाद पर हमला, कहा: गायों का चारा खाते हैं… 
    bathing in the river bottle gourd curry Chaiti Chhath Chaitra Shukla Tritiya Chaturthi Chhath vrata Folk Faith four-day ritual gooseberry chutney gram dal Grand Festival grand ritual Nahay-Khay Prasad raw rice rock salt vow worship अरवा चावल आंवला की चटनी चतुर्थी चने की दाल चार दिवसीय अनुष्ठान चैती छठ चैत्र शुक्ल तृतीया छठ व्रती नदी में स्नान नहाय-खाय पूजा प्रसाद महा अनुष्ठान महापर्व लोक आस्था लौकी की सब्जी संकल्प सेंधा नमक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ
    Next Article ट्रक की चपेट में आने से 1 बाइक सवार की मौ’त, सड़क पर उतरे लोग

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    Latest Posts

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘अंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.