Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में महागठबंधन की सरकार पूरी तरह एकजुट : केशव महतो कमलेश
    झारखंड

    झारखंड में महागठबंधन की सरकार पूरी तरह एकजुट : केशव महतो कमलेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कांग्रेस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सोमवार को कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि झारखंड में महागठबंधन की सरकार पूरी तरह एकजुट और मजबूत है। सभी विधायक और सांसद हर मुद्दे पर एकमत हैं, उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। मौके पर उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को 83वें जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने उम्मीद जताई कि खड़गे के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन मजबूत होता रहेगा।

    प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि 25 जुलाई को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में कांग्रेस ओबीसी विभाग की ओर से ‘भागीदारी न्याय सम्मेलन’ का आयोजन किया जाएगा। उद्घाटन में मल्लिकार्जुन खड़गे और समापन में राहुल गांधी मौजूद रहेंगे। झारखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    उन्होंने बताया कि संगठन सृजन अभियान के तहत जिला, प्रखंड और मंडल स्तर पर नियुक्ति हो चुकी है और सभी जिलों में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 15 अगस्त तक बीएलए स्तर तक संगठनात्मक ढांचा तैयार कर लिया जाएगा।

    मंत्री दीपिका पांडे और डॉ. इरफान अंसारी के मामले पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई

    प्रदेश अध्यक्ष ने हाल ही में मंत्री दीपिका पांडे सिंह और स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे कृष अंसारी से जुड़े मामलों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।

    दीपिका पांडे अपने क्षेत्र में पेयजल संकट के मुद्दे को लेकर अधिकारियों से मिलने गई थीं। उन्होंने किसी धरने का आयोजन नहीं किया था, बल्कि समस्या का समाधान कराया।

    वहीं कृष अंसारी केवल अपने शिक्षक को देखने अस्पताल गए थे, उन्होंने किसी अधिकारी को निर्देश नहीं दिया और न ही किसी काम में हस्तक्षेप किया।

    विधायक राजेश कच्छप और एचईसी जमीन विवाद

    उन्होंने बताया कि विधायक राजेश कच्छप ने म्यूटेशन संबंधी एक कागज देखकर सिर्फ टेबल पर रख दिया था, इसे भी राजनीतिक रंग देने की कोशिश की गई। वहीं एचईसी की जमीन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार इस पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई करेगी।

    भाजपा पर लगाया आरोप

    कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा हर छोटे मुद्दे को राजनीतिक तूल देती है। जनता की समस्याएं उठाना सरकार से नाराजगी नहीं, बल्कि जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रभारी डॉ. सीरीबेला प्रसाद, विधायक राजेश कच्छप, बोर्ड अध्यक्ष जयशंकर पाठक, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, मीडिया चेयरमैन सतीश पॉल मुजनी, गजेंद्र सिंह, अभिलाष साहू और अन्य नेता मौजूद थे।

    Also Read : चंदन मिश्रा ह’त्याकांड के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर हजारीबाग के बरही से गया के रास्ते पटना ले जा रही बिहार पुलिस

    83rd Birthday 83वां जन्मदिन coalition government Congress Bhavan Congress Jharkhand Congress Leadership Congress MLAs Congress MPs Congress president Jharkhand Congress Jharkhand Politics Keshav Mahato Kamlesh long life wishes Mahagathbandhan Government Mallikarjun Kharge Mallikarjun Kharge birthday media briefing opposition party Organizational Unity party organization party unity Political Statement Political Unity press conference State Congress President Strong Alliance कांग्रेस अध्यक्ष कांग्रेस झारखंड कांग्रेस नेतृत्व कांग्रेस भवन कांग्रेस विधायक कांग्रेस सांसद केशव महतो कमलेश गठबंधन सरकार झारखंड काँग्रेस झारखंड राजनीति दीर्घायु कामना पार्टी एकता पार्टी संगठन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी प्रेस कॉन्फ्रेंस मजबूत गठबंधन मल्लिकार्जुन खड़गे महागठबंधन सरकार मीडिया संबोधन राजनीतिक बयान विपक्षी दल संगठन एकजुटता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची DC ने अधिकारियों संग की बैठक, विकास योजनाओं और जनकल्याण कार्यों पर दिए अहम निर्देश
    Next Article डॉ. रीना गॉडसोरा आजसू पार्टी से निष्कासित, प्राथमिक सदस्यता भी रद्द

    Related Posts

    आदिवासी

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026
    क्राइम

    झारखंडः 41 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला, जानिये किसको कहां मिली पोस्टिंग

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रसूता मौत मामले में भाजपा ने कहा, डीजीपी ने सांसद तक का फोन नहीं उठाया

    July 20, 2026
    खेल-सिनेमा

    डूरंड कप-2026: पहली बार रांची बनेगी मेजबान, जानिए दर्शकों के लिए क्या है खास

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दुमका : तालझारी डकैती कांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए चांदी के जेवर बरामद

    July 20, 2026

    देवघरः आदिवासी महिला फुटबॉलरों को सीएम तक शिकायत पहुंचाना पड़ा भारी, अब जिले में पड़ रही डांट

    July 20, 2026

    झारखंड: एक क्लिक पर दिखेगा झारखंड का हर जंगल, सभी वन क्षेत्रों का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड

    July 20, 2026

    झारखंडः कोयला अवैध उगाही प्रकरणः आरोपी संतोष करमाली को अग्रिम जमानत, चार सप्ताह में सरेंडर का दिया निर्देश

    July 20, 2026

    चलती पिकअप वैन में युवती का रेप किया था, अब अदालत ने सुनाई 20 साल कैद की सजा

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.