Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»“राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ना एक युवक को भारी पड़ गया। ट्रैफिक पुलिस द्वारा सीट बेल्ट चेकिंग के दौरान एक कार चालक को बिना सीट बेल्ट पहने वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार को रोककर जांच शुरू की तो चालक और उसके साथ मौजूद युवक का व्यवहार अचानक आक्रामक हो गया। जानकारी के अनुसार, कार चालक ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए ट्रैफिक पुलिस को धमकी देनी शुरू कर दी। युवक ने मौके पर ही किसी व्यक्ति को फोन किया और पुलिसकर्मियों से कहा कि “राज्यपाल साहेब हैं”, यानी वह खुद को प्रभावशाली व्यक्ति से जुड़ा बताकर पुलिस पर दबाव बनाने लगा।

    व्हाट्सएप में राज्यपाल की फोटो देखकर पुलिस को हुआ शक

    जब पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच आगे बढ़ाई तो पता चला कि जिस व्यक्ति को कॉल किया गया था, उसके व्हाट्सएप में झारखंड के वर्तमान राज्यपाल की फोटो लगी हुई थी। इससे पुलिस को शक हुआ कि युवक फर्जी पहचान या गलत प्रभाव दिखाकर पुलिस को डराने की कोशिश कर रहा है।

    दो युवक हिरासत में, तीसरा फरार

    पुलिस ने मौके पर ही कार में बैठे दो युवकों को हिरासत में ले लिया। दोनों युवकों से थाने में पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए युवक हिंदपीढ़ी इलाके के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फोन पर बात करने वाले आरोपी को जल्द हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

    रांची पुलिस ने क्या कहा

    इस पूरे मामले को लेकर रांची पुलिस ने बताया कि इस तरह का मामला सामने आया है और फिलहाल पूरे घटनाक्रम की जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

    Also Read : हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    “The Governor is on board!”... Caught during a seatbelt check “राज्यपाल साहेब हैं”... सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी the driver threatened the police with the Governor’s name; two taken into custody. दो हिरासत में सीट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की
    Next Article झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.