Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    वित्त मंत्री
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मंगलवार को उन्हें रांची के सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत खराब होने की खबर मिलते ही राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ गई। जानकारी के अनुसार, मंत्री हाल ही में पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे। वहां से लौटने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। रविवार को वे पश्चिम बंगाल से मेदिनीनगर, पलामू पहुंचे थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना सामने आई।

    पलामू से रांची लौटने के बाद बढ़ी परेशानी

    सोमवार शाम मंत्री पलामू से रांची लौट आए, लेकिन रात में उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद मंगलवार सुबह उन्हें रांची स्थित सेंटेविटा अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। फिलहाल उनकी सेहत को लेकर कोई आधिकारिक ताजा अपडेट जारी नहीं किया गया है। डॉक्टर जरूरी मेडिकल जांच कर रहे हैं, ताकि बीमारी की सही वजह पता चल सके और समय पर इलाज किया जा सके।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

    वित्त मंत्री के अस्वस्थ होने की खबर मिलते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से राधाकृष्ण किशोर की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चा रही।

    बैठक के दौरान भी दिखे थे अस्वस्थ

    बताया गया कि पलामू दौरे के दौरान सोमवार को मंत्री ने परिसदन में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं के साथ पेयजल समस्या के समाधान को लेकर बैठक की थी। इसी बैठक के दौरान वे अस्वस्थ नजर आ रहे थे। जब अधिकारियों और सहयोगियों ने उनकी तबीयत के बारे में पूछा, तो उन्होंने लूज मोशन की शिकायत बताई थी। मेदिनीनगर में चिकित्सक डॉ. आर.के. रंजन ने उनका प्राथमिक उपचार किया था, लेकिन बाद में हालत बिगड़ने पर उन्हें रांची रेफर कर दिया गया।

    भीषण गर्मी को भी माना जा रहा कारण

    पलामू सहित आसपास के इलाकों में इन दिनों तेज गर्मी और लू का असर बना हुआ है। तापमान करीब 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। ऐसे में आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों पर भी इसका असर पड़ रहा है। संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक गर्मी, लगातार दौरा और व्यस्त कार्यक्रमों की वजह से मंत्री की तबीयत प्रभावित हुई हो। फिलहाल समर्थक और शुभचिंतक उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

    Also Read : “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore's health deteriorates; admitted to a hospital in Ranchi. Jharkhand Finance Minister Radhakrishna Kishore's Health Deteriorates; CM Hemant Arrives to Inquire About His Condition झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी रांची के अस्पताल में भर्ती हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article“राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में
    Next Article खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.