Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप
    जोहार ब्रेकिंग

    खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गांजा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई बीती रात मिली गुप्त सूचना के आधार पर खादगढ़ा बस स्टैंड में की गई। गिरफ्तार युवक गिरिडीह का रहने वाला है और वह ओडिशा के संबलपुर से गांजा लेकर रांची पहुंचा था। पुलिस के अनुसार, बीते 27 अप्रैल को रात करीब 10:45 बजे सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से एक व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर बस स्टैंड की ओर आ रहा है। सूचना मिलते ही लोअर बाजार थाना पुलिस ने तत्काल टीम बनाकर खादगढ़ा बस स्टैंड में छापेमारी शुरू की।

    दो बैग में छिपाकर रखा था गांजा

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने बस स्टैंड में एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। गिरफ्तार युवक का नाम रोहित यादव बताया गया। करीब 19 साल का रोहित यादव गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र के कादमबरी गांव का रहने वाला है। उसके पिता का नाम रामदेव यादव है। उसके पास एक नीले रंग और एक काले रंग का बैग मिला। जांच के दौरान दोनों बैगों में ब्राउन रंग के सेलोटेप से लिपटे कुल चार पैकेट बरामद हुए। जब इन पैकेटों की जांच की गई तो उसमें गांजा मिला। वजन करने पर कुल करीब 4 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह यह गांजा ओडिशा के संबलपुर से लेकर रांची आया था। इसके बाद वह बस के जरिए इसे गिरिडीह ले जाकर बेचने की तैयारी में था।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

    इस मामले में लोअर बाजार थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 4 किलो गांजा के अलावा रेडमी कंपनी का एक स्क्रीन टच मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    छापेमारी टीम में ये अधिकारी रहे शामिल

    इस कार्रवाई में लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, खादगढ़ा टीओपी प्रभारी अभिषेक कुमार, संतोष कुमार रजक, नवीन कुमार और गौतम कुमार शामिल थे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Also Read : झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    Youth Arrested with 4 kg of Ganja at Khadgarha Bus Stand; Had Brought the Consignment from Odisha ओडिशा से लाया था खेप खादगढ़ा बस स्टैंड पर 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत
    Next Article पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.