Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    पड़ोसन पर जादू-टोना का शक, घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मा’र डाला, आरोपी गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पड़ोस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dumka : दुमका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डुमरसोल गांव में अंधविश्वास की वजह से एक 55 वर्षीय विधवा महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी युवक को शक था कि पड़ोस में रहने वाली महिला ने उस पर जादू-टोना कर रखा है, जिसकी वजह से वह शादी के 10 साल बाद भी पिता नहीं बन पाया। इसी शक में युवक ने महिला को अपने घर बुलाया और लाठी-डंडे से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    शादी के 10 साल बाद भी नहीं बना पिता

    मृतका की पहचान पक्कू हेंब्रम (55) के रूप में हुई है। वह विधवा थी और आरोपी के पड़ोस में रहती थी। आरोपी मुंशी टुडू (35) की शादी 10 साल पहले हुई थी, लेकिन अब तक उसे संतान नहीं हुई थी। परिजनों के अनुसार, इसी बात को लेकर वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। पिछले साल उसके पिता की भी मौत हो गई थी। मुंशी टुडू को लगने लगा था कि उसके परिवार में जो भी बुरा हो रहा है, उसके पीछे पक्कू हेंब्रम ही जिम्मेदार है।

    महिला को डायन मान बैठा युवक

    गांव में पड़ोसन होने के कारण पक्कू हेंब्रम का मुंशी टुडू के घर आना-जाना लगा रहता था। आरोपी को यह भी लगता था कि महिला उसे घर से निकलते समय टोक देती है, जिससे उसका कोई काम सफल नहीं होता। धीरे-धीरे यह शक अंधविश्वास में बदल गया और उसने महिला को डायन मान लिया। वह यह सोचने लगा कि उसी की वजह से उसका परिवार बर्बाद हो रहा है।

    बहाने से घर बुलाया, फिर कर दी हत्या

    सोमवार रात मुंशी टुडू ने किसी बहाने पक्कू हेंब्रम को अपने घर बुलाया। वहां उसने पहले से योजना बनाकर लाठी-डंडे से महिला पर हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था।

    चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस

    महिला की हत्या की खबर मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के चौकीदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भाग रहे आरोपी मुंशी टुडू को पकड़ लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया डंडा भी बरामद कर लिया है।

    बेटी के बयान पर केस दर्ज

    मृतका की बेटी मकलू हांसदा के बयान के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि आरोपी युवक को लगता था कि उसके घर में जो भी बुरी घटनाएं हो रही हैं, उसके लिए पड़ोस की महिला जिम्मेदार है। इसी सोच के कारण उसने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    Also Read : खादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप

    man invites her home and beats her to death with a stick. Man Lures Her Home and Beats Her to Death with a Stick; Accused Arrested Suspecting Neighbor of Sorcery Suspecting neighbor of witchcraft आरोपी गिरफ्तार घर बुलाकर लाठी से पीट-पीटकर मार डाला पड़ोसन पर जादू-टोना का शक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखादगढ़ा बस स्टैंड में 4 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, ओडिशा से लाया था खेप
    Next Article झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026
    क्राइम

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026
    झारखंड

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारथी योजना पर सवाल उठाने से पहले भाजपा बताए, हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे का क्या हुआ : विनोद पांडेय

    October 22, 2026
    Latest Posts

    धनबाद में पढ़ाई, ONGC में करियर और अब संभालेंगे चेयरमैन की कुर्सी, जानें सुनील कुमार का अनोखा सफर

    October 23, 2026

    बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

    October 23, 2026

    Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

    October 23, 2026

    देश-विदेश : तिब्बत में 7.0 तीव्रता का भूकंप, 16 लोगों की मौत, 46 घायल

    October 23, 2026

    झारखंड : छठ घाटों की सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर आयुक्त से मिले पूजा समितियों के प्रतिनिधि

    October 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.