Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली फिल्म, ‘रणबाली’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
    ट्रेंडिंग

    शादी के बाद रश्मिका-विजय की पहली फिल्म, ‘रणबाली’ ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 28, 2026Updated:February 28, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रश्मिका मंदाना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : साउथ सिनेमा की चर्चित जोड़ियों में शामिल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद फैंस को खुशखबरी दे रहे हैं। 26 फरवरी को उदयपुर में हुई उनकी शादी में केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। शादी की खबर अभी भी चर्चा में थी कि कपल की अपकमिंग फिल्म ‘रणबाली’ का फर्स्ट लुक और वीडियो वायरल हो गया।

    ‘रणबाली’ में फिर दिखी रश्मिका-विजय की जबरदस्त केमिस्ट्री

    रश्मिका और विजय इससे पहले ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं। अब ‘रणबाली’ में उनकी जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर रोमांस करती दिखाई दे रही है। मेकर्स ने फिल्म की पहली झलक शेयर की है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बनती है। वीडियो में हिंदी गाना ‘ओ मेरे साजन’ भी सुनाई दे रहा है, जिसे अजय-अतुल ने कंपोज किया है। गाने में श्वेता मोहन और जावेद अली की आवाजें शामिल हैं। खास बात यह है कि झलक में शादी का सीन भी दिखाई गया है, जहां दोनों ट्रेडिशनल अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। वीडियो के अंत में लिखा है ‘हैप्पी मैरिड लाइफ विजय और रश्मिका’, जिसे देखकर फैंस खुशियों से झूम उठे।

    पोस्टर और वीडियो के साथ रिलीज़ हुई पहली झलक

    मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर और वीडियो एक साथ रिलीज किया। सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखते ही बनता है। लोग दोनों की जोड़ी और शादी के सीन पर खूब कमेंट कर रहे हैं।

    फिल्म की कहानी और रिलीज़ डेट

    ‘रणबाली’ 19वीं सदी के भारत की पृष्ठभूमि पर आधारित है। बताया जा रहा है कि कहानी 1854 से 1878 के बीच ब्रिटिश राज के दौर की कुछ असल घटनाओं से प्रेरित है। मेकर्स के अनुसार फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। शादी के बाद अब दोनों अपने काम पर लौटते नजर आ रहे हैं और फैंस उनकी इस नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

    19th Century India Ajay-Atul Bollywood Romance British Raj Film Release 2026 first look Javed Ali O Mere Sajan Ranbali Rashmika Mandanna September 11 Release Shweta Mohan Social Media Buzz South Cinema Vijay Deverakonda Wedding After Film
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवनोपज से समृद्धि की ओर झारखंड, रांची में हुई रणनीतिक कार्यशाला
    Next Article मुजफ्फरपुर में भीषण सड़क हादसा, 7 वर्षीय छात्रा की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.