Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»राममंदिर की नींव के लिए अगले सप्ताह शुरू हो सकती है खुदाई, चार दिन में पास हो जाएगा नक्शा
    देश

    राममंदिर की नींव के लिए अगले सप्ताह शुरू हो सकती है खुदाई, चार दिन में पास हो जाएगा नक्शा

    Team JoharBy Team JoharAugust 31, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    अयोध्या। राम मंदिर की नींव की खुदाई अब सितंबर के पहले हफ्ते में शुरू होने की उम्मीद है। राम मंदिर के पांच एकड़ क्षेत्र के नक्शे के साथ पूरे 70 एकड़ क्षेत्र का लेआउट नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण के वीसी डॉ. नीरज शुक्ला को सौंप दिया गया है।

    वीसी डॉ. शुक्ल के मुताबिक, नक्शे व इसके साथ जमा दस्तावेजों की जांच बंद कमरे में प्राधिकरण की टीम कर रही है। यह कार्य 24 घंटे में पूरा हो जाएगा। 
    उन्होंने बताया कि इसके बाद नक्शे को पास करने की औपचारिकताएं पूरी कर 4 दिनों के अंदर इस पर अप्रूवल की मुहर लग जाएगी। उन्होंने बताया कि राम मंदिर का मूल नक्शा बड़ी मेज के आकार का है। इससे साथ कई छोटे-छोटे नक्शे भी हैं जिनमें जमीन पर प्रस्तावित योजनाओें को दर्शाया गया है।
    पांच एकड़ क्षेत्र में बनने वाले राम मंदिर भवन के नक्शे में निर्माण की लंबाई, चौड़ाई, उंचाई आदि का प्रदर्शन किया गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ.अनिल मिश्र ने बताया कि एलएंडटी कंपनी की कई मशीनें मंदिर परिसर में पहुंच चुकी हैं। कई बड़ी मशीनें अयोध्या के रास्ते मे हैं जो 1 सितंबर तक पहुंच जाएंगी। 

    सात प्रमुख स्थलों पर लगेगी श्रीराम की मूर्ति
    अयोध्या। राममंदिर निर्माण से पहले रामनगरी अयोध्या को राममय बनाने की भी तैयारी है। अयोध्या में जहां विश्व की सबसे ऊंची 251 मीटर की राम मूर्ति लगाने की तैयारी चल रही है, वहीं इससे पहले अयोध्या के सात प्रमुख स्थलों पर भगवान राम की मूर्ति लगाने की भी योजना तैयारी हो चुकी है।

    रामलला, धनुषधारी से लेकर वनवासी राम की मूर्तियां रामनगरी का धार्मिक वैभव बढ़ाती नजर आएंगी। इसके लिए एक करोड़ 67 लाख रुपये का बजट तय किया गया है, जिसका प्रस्ताव बनाकर अयोध्या विकास प्राधिकरण ने शासन को भेज दिया है।
     
    कर्नाटक के शुद्ध देशी घी से रामलला के दरबार में जलेगा अखंड दीप
    रामलला के दरबार में अब कर्नाटक के शुद्घ देशी गाय के घी से अखंड दीप जलेगा। महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल के अनुरोध पर राम जन्मभूमि तीर्थ न्यास ने यह अनुमति दे दी है।

    अत: अब अनंत चतुर्दशी यानी 1 सितम्बर से नंदिनी शुद्ध घी से ही राममंदिर में अखंड दीप जलेगा। घी कर्नाटक से अयोध्या पहुँच गया है। किशोर कुणाल रामजन्मभूमि तीर्थ न्यास को एक साल अखंड दीप जलते रहने के लिए 25 टीन (375 किलो) शुद्ध घी सौंपेंगे। एक दिन के अखंड दीप में करीब एक किलो घी लगता है।

    शुरू हुआ अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन रामायण पाठ 
    अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन रामायण पाठ पारायण का आयोजन 30 से 5 सितम्बर तक किया जा रहा है। इसमें भारत सहित फिजी, गयाना, मॉरिशस, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, थाईलैंड, अमेरिका से कलाकार और विद्यान जुड़ रहे हैं। इसके पहले दिन बालकांड का सरस पाठ भारत के आशुतोष द्विवेदी के रामायणी दल ने किया।

    देश-विदेश के भक्तों ने ‘मंगल भवन अमंगल हारी’ चौपाई का आनंद ऑनलाइन अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ के यू-ट्यूब लिंक की सहायता से लिया। इस वृहद योजना के मुख्य संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। इसके साथ ही संस्कृति और पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी और प्रमुख सचिव संस्कृति जितेन्द्र कुमार इसके संरक्षक हैं।

    Ayodhya Latest news National news Online news Ram mandir
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटरी पर धीरे-धीरे लौटने लगी है बिहारी प्रवासी मजदूरों की जिंदगी
    Next Article आयुष्मान भारत योजना से संबद्ध अस्पतालों को मिलेगी स्टार रेटिंग, सुधरेगी व्यवस्था

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    Latest Posts

    भारत-वेस्टइंडीज T20 मैच: रांची में सुरक्षा की कड़ी तैयारी, एडीजी मनोज कौशिक ने किया जे.एस.सी.ए. स्टेडियम का निरीक्षण

    October 5, 2026

    राज्यसभा चुनाव यूपी : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार की बेटी सहित 8 उम्मीदवारों के नाम तय, जानिये कौन हैं वो

    October 5, 2026

    जेपीएससी धांधली पर सुप्रीम कोर्ट में 7 अक्टूबर को सुनवाई, छात्रों ने शुरू किया एक्स अभियान

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी के नए प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल का पहला दौरा, बोले- ‘विकसित भारत’ में झारखंड की अहम भूमिका

    October 5, 2026

    झारखंड : बीजेपी विधायक ने हेमंत सोरेन की बीमार मां के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी, थाना पहुंचा मामला, बयान से बीजेपी ने भी किया किनारा

    October 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.