Johar Live Desk : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के आईटी प्रमुख प्रतीक जैन के घर छापेमारी की। इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उनके घर पहुंचीं और ईडी की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। ममता बनर्जी ने कहा कि टीएमसी के आईटी प्रमुख के घर छापेमारी राजनीतिक बदले की भावना से की जा रही है और इस तरह की कार्रवाई केंद्रीय गृह मंत्री का सबसे घिनौना काम है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या राजनीतिक दलों के आईटी प्रमुखों के घर पर छापा मारना केंद्रीय गृह मंत्री का काम है।
ईडी ने वित्तीय अनियमितताओं और फर्जी सरकारी नौकरी घोटाले की जांच के तहत यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार, ईडी ने देश के 6 राज्यों में 15 ठिकानों पर छापेमारी की और कोलकाता स्थित इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (IPAC) के कार्यालय में भी छापा मारा।
ईडी का कहना है कि एक समूह लोगों को फर्जी सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर ठग रहा था और इसी मामले की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई है।

Also Read : टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत को बड़ा झटका, तिलक वर्मा सर्जरी के बाद टीम से बाहर
Also Read : होली की घर-वापसी पर ब्रेक, बिहार–झारखंड जाने वाली ट्रेनें अभी से फुल
Also Read : मोतिहारी में 17 जनवरी को आस्था का महाआयोजन, विश्व के सबसे बड़े शिवलिंग की होगी स्थापना

